CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Virat Kohli Records Better Than Sachin: सचिन के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ चुके हैं विराट

Kohli records better than Sachin: सचिन तेंदुलकर को फैन्स क्रिकेट का भगवान कहते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अनोखे कारनामे किए। लेकिन जब से विराट कोहली ने डेब्यू किया तब से सचिन के रिकॉर्ड खतरे में पड़ गए। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ चुके हैं विराट।

टेस्ट में हाई स्कोर

सचिन तेंदुलकर का बेस्ट टेस्ट स्कोर 248* का रहा। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में नॉटआउट 254 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – विराट ने जड़ी 7th डबल सेंचुरी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

करियर में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी

सचिन ने टेस्ट करियर में कुल 6 दोहरे शतक लगाए। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले। कोहली ने कुल 81 टेस्ट मैच खेलकर 7 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं।

Virat Kohli Records Better Than Sachin Tendulkar

Virat Kohli Records Better Than Sachin: फास्टेस्ट 10000 वनडे रन

सचिन तेंदुलकर के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 साल तक रहा। 24 अक्टूबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में विराट ने उन्हें पछाड़ दिया। कोहली ने करियर के 205वीं वनडे इनिंग में 10 हजार रन पूरे किए।

फास्टेस्ट 11 हजार वनडे रन

जून 2019 में विराट ने सचिन के 17 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने करियर की 222वीं वनडे इनिंग में 11 हजार रन पूरे किए। सचिन ने इसके लिए 276 पारियां खेली थीं।

हमें फॉलो करें

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top