CricIndiaNow | About Us
सर्वाधिक रन • हाई स्कोर • शतक • पार्टनरशिप • कप्तान के रिकॉर्ड
इंडिया में क्रिकेट एक जुनून है। बच्चे हो या बुजुर्ग, कॉलेज जाने वाला यूथ हो या ऑफिस में बैठे लोग, सभी क्रिकेट के बारे में जानना चाहते हैं। CricIndiaNow एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है। हम यहां क्रिकेट से जुड़ी हर खबर फैन्स तक पहुंचाते हैं, वो भी अपनी भाषा हिंदी में। इंडिया में क्रिकेट से जुड़ी बातें हिंदी से बेहतर किसी भाषा में नहीं होतीं।
CricIndiaNow पर हर क्रिकेट रिकॉर्ड, हर आंकड़ा फैन्स तक पहुंचाने की कोशिश रहती है। अंदाज ही हमारी पहचान है। हर रिकॉर्ड को इंटरेस्टिंग अंदाज में पहुंचाना ही हमारा मकसद है। क्रिकइंडियानाओ की शुरुआत हुई साल 2019 में। इस वेबसाइट की फाउंडर मोनिका श्रीवास्तव भारत के जानेमाने हिंदी न्यूजपेपर दैनिक भास्कर में वेब स्पोर्ट्स एडिटर के पद पर पांच साल से ज्यादा रहीं। उन्होंने अमेरिकी स्पोर्ट्स वेबसाइट Essentiallysports पर भी बतौर एडिटर काम किया।
इस वेबसाइट पर आप भारतीय क्रिकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और महिला क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। फास्टेस्ट सेंचुरी से लेकर हैट्रिक तक, गेंदबाजी से लेकर टीम और बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स तक, हमारा मकसद खेल के लगभग सभी रिकॉर्ड्स अपने रीडर्स तक पहुंचाना है।
