Team India ODI Bowling Records (1974-2026): सर्वाधिक विकेट, बेस्ट गेंदबाजी और हैट्रिक

टीम इंडिया

India ODI
Bowling Records

सर्वाधिक विकेट • बेस्ट बॉलिंग • बेस्ट डेब्यू • हैट्रिक • कप्तान के रिकॉर्ड

India ODI Bowling Records
Most Wickets
Best Performance
Hattrick in ODI
FAQs

भारत के लिए सर्वाधिक ODI विकेट

प्लेयरमैचविकेटबेस्ट प्रदर्शनऔसत4/5 विकेट एक मैच में
अनिल कुंबले2713376/1230.838/2
जवागल श्रीनाथ2293155/2328.087/3
अजित आगरकर1912886/4227.8510/2
जहीर खान2002825/4230.117/1
हरभजन सिंह2362695/3133.472/3
कपिल देव2252535/4327.453/1
रवींद्र जडेजा2102325/3336.547/2
मो. शमी1082067/5724.0510/6
वेंकटेश प्रसाद1611965/2732.33/1
कुलदीप यादव1211946/2527.049/2

India ODI Bowling Records: मैच विनर गेंदबाज

ODI मैच में बेस्ट परफॉर्मेंस

प्लेयरबॉलिंग प्रदर्शनमैच तारीख
मो. शमी7/57vs न्यूजीलैंड, वानखेड़े15 नवंबर 2023
स्टुअर्ट बिन्नी6/4vs बांग्लादेश, मीरपुर17 जून 2014
अनिल कुंबले6/12vs वेस्ट इंडीज, कोलकाता27 नवंबर 1993
जसप्रीत बुमराह6/19vs इंग्लैंड, ओवल12 जुलाई 2022
मो. सिराज6/21vs श्रीलंका, कोलंबो17 सितंबर 2023
आशीष नेहरा6/23vs इंग्लैंड, डरबन26 फरवरी 2003
कुलदीप यादव6/25vs इंग्लैंड, नॉटिंघम12 जुलाई 2018
मुरली कार्तिक6/27vs ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े17 अक्टूबर 2007
अजीत आगरकर6/42vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न9 जनवरी 2004
युजवेंद्र चहल6/42vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न18 जनवरी 2019

जीते हुए मैचों में सर्वाधिक वनडे विकेट

प्लेयरमैचविकेटजीत में आए विकेट का %
अनिल कुंबले12719859.28
जहीर खान11418970.26
रवींद्र जडेजा12418780.60
अजीत आगरकर10017962.15
जवागल श्रीनाथ10717655.87
हरभजन सिंह12916963.77
कुलदीप यादव8615479.38
मो. शमी6915072.81
कपिल देव10312950.98
जसप्रीत बुमराह6412079.47
India ODI bowling records

Quick Fact: करियर की पहली गेंद पर विकेट

वनडे करियर की पहली गेंद पर विकेट कुल दो भारतीय गेंदबाज ले पाए हैं। सबसे पहले यह कारनामा सदगोपन रमेश ने साल 2000 में किया था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 सितंबर 1999 को हुए सिंगापुर वनडे में उन्होंने पहली ही गेंद पर निक्सन मैक्लीन को आउट किया था।

यह रमेश का करियर डेब्यू नहीं था। वे भारतीय टीम में ओपनिंग बल्लेबाज थे। सिंगापुर में हुए टूर्नामेंट में कप्तान सौरव गांगुली ने उनसे गेंदबाजी करवाई थी। वह उनका इकलौता इंटरनेशनल विकेट रहा।

वनडे डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने 30 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में डेब्यू किया था। भुवी ने मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर मो. हफीज को क्लीन बोल्ड किया था।

एक सीजन में सर्वाधिक वनडे विकेट

प्लेयरसीजनमैचविकेट औसत
अनिल कुंबले1996326120.24
अजीत आगरकर1998305823.75
रवींद्र जडेजा2013345225.40
कुलदीप यादव2023304920.48
इरफान पठान2004284726.38
वेंकटेश प्रसाद1999354626.71
कुलदीप यादव2018194517.77
वेंकटेश प्रसाद1996304528.84
मो. सिराज2023254420.68
मो. शमी2023194316.46
kuldeep-yadav-hattrick

ODI क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाज

October 31, 1987

वनडे में पहली हैट्रिक

चेतन शर्मा भारत के लिए वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर वनडे में केन रदरफर्ड, इयान स्मिथ और इवन चैटफील्ड को आउट किया। यह वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हैट्रिक भी रही।

October 31, 1987
January 4, 1991

कोलकाता में चमके कपिल देव

भारत के लिए दूसरी वनडे हैट्रिक कोलकाता में आई। श्रीलंका के खिलाफ मैच में कपिल ने रोशन महानामा, आर रत्नायके और सनथ जयसूर्या को आउट किया।

January 4, 1991
September 21, 2017

कुलदीप का करिश्मा

कोलकाता में फिर एक हैट्रिक। कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में मैथ्यू वेड, एश्टन अगर और पैट कमिंस को लगातार गेंदों पर आउट किया।

September 21, 2017
June 22, 2019

वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक शमी के नाम

मो. शमी ने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली। मैच के लास्ट ओवर में शमी ने मो. नबी, आफताब आलम और मजीब उर रहमान को आउट किया था।

June 22, 2019
December 18, 2019

कुलदीप का दूसरा कमाल

कुलदीप यादव दो वनडे हैट्रिक लेने वाले एकमात्र इंडियन हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया। कुलदीप ने शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को लगातार आउट किया।

December 18, 2019

Source: CricInfo

India ODI Bowling Records FAQs

वनडे में भारत के सबसे सफल गेंदबाज कौन है?

वनडे में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे अनिल कुंबले। उन्होंने 271 मैचों में 337 विकेट लिए।

मोहम्मद शमी के नाम कौन-सा वनडे रिकॉर्ड है?

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में 6 बार एक मैच में 5+ विकेट लिए।
करियर में लगातार 3 वनडे मैचों में 4+ विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी शमी के खाते में है। अपने करियर में यह कारनामा दो बार करने वाले वे इकलौते भारतीय हैं। शमी ने पहली बार 2019 में लगातार 3 मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट झटके थे। दूसरी बार उन्होंने 2023 में 4+ विकेटों की हैट्रिक लगाई थी।

टीम इंडिया के लिए पहली वनडे हैट्रिक?

भारतीय टीम के वनडे हैट्रिक रिकॉर्ड में पहला नाम था चेतन शर्मा का। उन्होंने 1987 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह वनडे मैच नागपुर में खेला गया।

इंडिया के लिए पहली बार वनडे में 5 विकेट किस गेंदबाज ने लिए?

यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। उन्होंने 13 जून 1983 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में यह कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने 43 रन देकर 5 विकेट झटके थे। वह 1983 वर्ल्ड कप का 11वां मैच था।
वर्ल्ड कप में इंडिया के लिए मैच में 5 विकेट कुल 7 गेंदबाजों ने लिए हैं। (आंकड़े 2023 वर्ल्ड कप तक) मोहम्मद शमी ने यह कारनामा 4 बार किया है।

Social Media पर फॉलो करें