कोहली vs स्टीव स्मिथ, मुकाबला कड़ा हो गया है। एक ओर स्मिथ ने सबसे तेज 7 हजारी बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी तरफ कोहली ने उन्हें टेस्ट नंबर 1 रैंकिंग से हटा दिया। अब विराट नंबर 1 टेस्ट बैट्समैन हैं। इसके पीछे दो फैक्टर रहे। पहला – उनकी बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 136 रन की पारी। दूसरा – पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में स्मिथ का 36 रन पर आउट होना। अकसर टेस्ट में स्मिथ और विराट कोहली के बीच कंपैरिजन होता है। रिकॉर्ड में पूर्व कंगारू कैप्टन आगे निकले तो विराट रैंकिंग में किंग बन गए।
तोड़ा 73 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अबतक इंग्लैंड के वैली हैमण्ड के नाम था। उन्होंने कुल 131 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। यह रिकॉर्ड 1946 में बना था। स्मिथ ने कुल 126 पारियां खेलकर यह आंकड़ा पार कर लिया।
विराट कोहली को 7 हजारी बनने में 138 पारियां लगीं। सचिन तेंडुलकर तक ने 136वीं पारी में यह मुकाम पाया था।
स्टीव स्मिथ ने 13 जुलाई 2010 को पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने अबतक 70 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके खाते में 63.75 के एवरेज से 7013 रन हैं। इसमें 26 सेंचुरी शुमार हैं।
- Virat Kohli 15000 ODI runs: लगातार तीन चौके… किंग कोहली ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Abhishek Sharma ने दिल्ली में मचाया कोहराम, 10 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
- India vs West Indies 2026: कौन है इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर? Shock कर देगा ये रिकॉर्ड
- इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का, India vs Sri Lanka 1st Test 2026 में ये 4 रहे जीत के हीरो
- 2 छक्के और Rishabh Pant ने जड़ दी ‘Fastest Century’, 89 पारियों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑलराउंडर रिकॉर्ड में की एंट्री
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 7000+ रन के साथ 112 कैच भी लिए हैं। यह कारनामा कुल 29 क्रिकेटर कर पाए हैं। कोहली ने भी स्मिथ से ज्यादा रन तो बनाए, लेकिन कैच में वे सेंचुरी से 20 कदम दूर हैं।
इस रिकॉर्ड में राहुल द्रविड़ नंबर 1 हैं। उन्होंने अपने करियर में 13288 रन बनाए। साथ ही 210 कैच भी लपके।
चैंपियनशिप में टॉप पर हैं स्मिथ
स्मिथ ने ऑनगोइंग आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 90.44 के एवरेज से 814 रन बनाए हैं। इसमें तीन सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वहीं विराट ने 7 मैचों में 589 रन बनाए हैं। ओपनर मयंक अग्रवाल (677) और अजिंक्य रहाणे (624) उनसे आगे हैं।
ये भी पढ़ें – वार्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाक बॉलर्स की पिटाई
छिन चुकी है कप्तानी
स्मिथ को ब्रैडमैन के बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बेस्ट बैट्समैन कहा जाता है। उन्होंने करियर की शुरुआत साल 2010 में बतौर लेग स्पिनर की थी। जल्दी ही उनकी बैटिंग स्किल्स चर्चा में आ गईं। डेब्यू के पांच साल बाद उन्हें टीम की कमान थमाई गई। वे ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कैप्टन हैं। तब वे महज 25 साल के थे। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी के दम पर उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी थमा दी गई।
मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका टूर पर थी। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बैनक्रॉफ्ट कैमरे पर बॉल को घिसते हुए स्पॉट किए गए। दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान स्मिथ ने शॉकिंग खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि गेंद को चेंज करने के लिए उन्होंने टेप लगाया था। मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने इसे लेवल 2 ऑफेंस माना। स्मिथ को कप्तानी से हटाया गया और एक साल का बैन लगा। उनकी जगह विकेटकीपर टिम पेन टेस्ट कैप्टन हैं।
1 अगस्त 2019 को एशेज सीरीज से उन्होंने टेस्ट में वापसी की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 9 टेस्ट खेले। जिसमें से पांच में उसे हार मिली।



