Vaibhav Sooryavanshi world record: “वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग तकनीक उनकी अनोखी बैट लिफ्ट, तेज़ हाथों और बेहतरीन बैलेंस पर आधारित है, जो उन्हें पावर और टाइमिंग का शानदार मिश्रण देती है।”
जयपुर. IPL 2026 प्लेऑफ की रेस ने देशभर में गर्मी बढ़ा दी है। इस सीजन की सबसे बड़ी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 19 मई को जो तहलका मचाया, उससे लखनऊ सुपरजायंट्स के सभी गेंदबाजों को पसीने छूट गए। सूर्यवंशी की 93 रन की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में फिर से एंट्री कर ली। आखिर इतनी पॉवर कहां से लाते हैं Vaibhav Sooryavanshi?
LSG के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कैसे बदला मैच?
आईपीएल के 64वें मैच में RR ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। LSG ने 220/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन 15 साल के सूर्यवंशी ने उस टारगेट को बच्चों का खेल बना दिया। उन्होंने कुल 38 गेंदों में 7 चौके व 10 छक्के लगाते हुए 93 रन बनाए। वे 14वें ओवर की लास्ट बॉल पर आउट हुए। लेकिन तब तक वे टीम को 180 रन के आरामदायक स्कोर तक पहुंचा चुके थे। नतीजा? RR 14 अंकों के साथ प्लेऑफ रेस में पंजाब, चेन्नई को पीछे छोड़ गई।
Vaibhav Sooryavanshi world record के कितने करीब?
वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की, उसने आईपीएल में एक नई सनसनी पैदा कर दी। इस मैच में उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसी के साथ इस सीज़न में उनके कुल छक्कों की संख्या 53 पहुंच गई।
अब वे टी20 क्रिकेट की एक सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 7 छक्के दूर हैं। प्रेजेंट में यह कीर्तिमान Chris Gayle के नाम 59 छक्कों के साथ दर्ज है।
जी हां, सूर्यवंशी अब सिर्फ IPL नहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं। यदि उनका यही फॉर्म जारी रहा तो 24 मई को MI के खिलाफ होने वाले मैच में वे यह कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। और अगर राजस्थान मुंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंचती है तो वैभव इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को और भी विशाल बना सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने क्या बताया?
वैभव की बल्लेबाज़ी केवल ताकत पर आधारित नहीं है। जो चीज उनकी बैटिंग को स्पेशल बनाती है, वह है उनकी तकनीक। क्या 15 साल का लड़का इतना मैच्यॉर हो सकता है? जवाब है सूर्यवंशी के आंकड़े।
RR vs LSG IPL 2026 मैच में उन्होंने पहली गेंद से शॉट्स नहीं खेले। इस बार बात सिर्फ रन बनाने की नहीं थी। दांव पर लगा था प्लेऑफ में पहुंचने का चांस। सूर्यवंशी ने मैच्यॉरिटी दिखाते हुए पहले 2 ओवर धीमा खेला। इतनी छोटी उम्र में जिस तरह वह तेज गेंदबाज़ों और स्पिनरों को खेल रहे हैं, वह भविष्य के सुपरस्टार की पहचान मानी जा रही है।

उनकी छक्के मारने की क्षमता देख क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी हैरान रह जाते हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी की इस पावर हिटिंग के पीछे की तकनीक एक्सप्लेन की।
स्टार स्पोर्ट्स को उन्होंने बताया, “आमतौर पर कोई बल्लेबाज़ अपने स्टांस में बल्ला ऊपर उठाता है और फिर सीधे नीचे लाता है — यही बल्लेबाज़ी का सामान्य तरीका होता है। लेकिन अगर हम यहां यशस्वी (जायसवाल) और वैभव को देखें, तो वैभव पहले बल्ला उठाते हैं, फिर वह थोड़ा नीचे आता है और उसके बाद दोबारा ऊपर चला जाता है। अगर आप उनके शॉट को रोककर देखें, तो मैंने पहले कभी किसी का बल्ला उस दिशा में जाते हुए नहीं देखा।” यही बैट लिफ्ट उनकी पावर हिटिंग को ज्यादा इफेक्टिव बनाता है।
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी तकनीक क्यों है खास?
वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनका ‘बैलेंस’ है। शॉट खेलते समय उनका सिर स्थिर रहता है और वजन सही तरीके से गेंद की लाइन में ट्रांसफर होता है। यही कारण है कि उनके बड़े शॉट केवल ताकत से नहीं बल्कि बेहतरीन टाइमिंग से निकलते हैं।
उनकी तकनीक की कुछ प्रमुख खूबियां:
- फास्ट हैंड्स: गेंद बल्ले पर आते ही तेज़ी से प्रतिक्रिया देना।
- क्लीन बैट स्विंग: बल्ला सीधा नीचे आता है, जिससे लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ के ऊपर शानदार छक्के निकलते हैं।
- स्पिन के खिलाफ फुटवर्क: स्पिनरों के सामने आगे बढ़कर खेलने की क्षमता उन्हें खतरनाक बनाती है।
- पावर और टाइमिंग का मिश्रण: वैभव केवल मसल पावर पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि गैप और एंगल का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं।
- प्रेशर में शांत दिमाग: बड़े मैचों में भी उनकी बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वास से भरी रहती है।
एक्सपर्ट्स भी अब सूर्यवंशी का लोहा मान रहे हैं। उनकी तकनीक आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल सही है। वह 360 डिग्री शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और मैदान के हर हिस्से में रन बना सकते हैं। अपनी इसी तकनीक के दम पर उन्होंने एक बार फिर Orange Cap List में टॉप पर जगह बना ली।
फिर 15 गेंदों में फिफ्टी बनाने की बात हो या एक भारतीय द्वारा बनाई फास्टेस्ट आईपीएल सेंचुरी, हर मोर्चे पर Vaibhav Sooryavanshi world record के करीब पहुंच रहे हैं।
गेल की तरह वैभव भी गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी में तकनीकी संतुलन और फिटनेस का आधुनिक स्तर उन्हें अलग पहचान देता है।
