CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Dhoni Retirement IPL 2026: धोनी के ये 5 शब्द कर गए सभी को Shock

MS Dhoni Retirement IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी भले ही IPL को अलविदा कह दें, लेकिन उनके ये रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

चेन्नई. 19 मई को जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम SRH के खिलाफ मैच में उतरी, तो फैन्स के मन में एक ही सवाल था – क्या थाला धोनी आज खेलेंगे? कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने जब बताया कि धोनी अभी भी फिट नहीं हैं, तो पूरे स्टेडियम में मायूसी सी छा गई। मैदान पर वे अपने पुराने साथी सुरेश रैना से भी मिले। जब रैना ने उनसे कहा – “आपने आईपीएल 2026 को मिसकॉल दिया है। यह माना नहीं जाएगा। आपको 2027 सीजन में वापस लौटना ही होगा।” धोनी के ये 5 शब्द – “मैं कमजोर हो गया हूं,” फैन्स को शॉक कर गए। उनका यह जवाब दिल तोड़ने वाला था।

एक बात सभी के मन में साफ थी – यह सीजन dhoni retirement ipl 2026 हो सकता है। तो क्या धोनी अब कभी मैच नहीं खेलेंगे?

इस सवाल का जवाब 21 मई को अहमदाबाद में मिल जाएगा। हालांकि वहां भी उनका खेलना मुश्किल है। वह मैच CSK के लिए करो या मरो जैसा रहेगा। इसलिए धोनी अपनी फिटनेस को टीम के लिए कोई परेशानी नहीं बनने देंगे। थाला अपना रिटायरमेंट मैच खेलें या नहीं, उनकी लीगेसी IPL में हमेशा रहेगी। आइए, जानते हैं धोनी के आईपीएल करियर की कुछ उपलब्धियों के बारे में।

बिना सेंचुरी लगाए बनाया धांसू रिकॉर्ड, टूटना है मुश्किल

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कप्तान के रिकॉर्ड के साथ रिटायर होंगे। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास पहुंचना भी कठिन है। उन्होंने कप्तानी भले ही 2025 सीजन में छोड़ी, लेकिन इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने खुद को अमर कर दिया।

धोनी ने बतौर कप्तान 229 मैच खेले। इन मैचों में वे टीम के विकेटकीपर भी रहे। इन मैचों की 199 पारियों में उन्होंने 38.94 के एवरेज से 4635 रन बनाए। वे कोई सेंचुरी तो नहीं बना सके। लेकिन उन्होंने 22 हाफ सेंचुरी जरूर लगाईं। उनका हाई स्कोर नाबाद 84 रन का रहा।

धोनी ने 199 पारियां खेलीं, लेकिन कुल 5 मौकों पर वे शून्य पर आउट हुए। यही नहीं, उन्होंने 318 चौके और 218 छक्के भी लगाए।

बतौर विकेटकीपर कप्तान IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ये रहे-

  • धोनी (CSK, Rising Pune Supergiants) – 4635 रन
  • संजू सैमसन (RR) – 2021 रन
  • एडम गिलक्रिस्ट (Deccan Chargers, Kings XI Punjab) – 1900 रन
  • रिषभ पंत (DC, LSG) – 1725 रन
  • केएल राहुल (KXIP, LSG, PBKS) – 1557 रन

धोनी सिर्फ कप्तान नहीं थे, बल्कि मैच फिनिशर और विकेटकीपिंग के मास्टर भी रहे।

Dhoni retirement IPL 2026: विकेटकीपिंग के भी किंग हैं धोनी

IPL इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का खिताब भी धोनी के नाम है। उन्होंने 272 मैचों में विकेटकीपिंग की, जिसमें उन्होंने कुल 201 डिसमिसल्स किए। इसमें 154 कैच और 47 स्टम्पिंग शामिल हैं। प्रेजेंट में एक्टिव कोई भी विकेटकीपर धोनी के इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं है।

dhoni retirement ipl 2026

ये तो सिर्फ विकेटकीपिंग की बात थी। बतौर विकेटकीपर कप्तान भी उनका परफॉर्मेंस बेस्ट है। कप्तानी संभालते हुए उन्होंने 229 मैचों में विकेटकीपिंग की। उसमें उन्होंने 128 कैच और 41 स्टम्पिंग की। टोटल 169 डिसमिसल्स।

Dhoni retirement IPL 2026 भले ही साबित हो, लेकिन धोनी के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

मैच जिताने में भी एक्सपर्ट हैं धोनी

धोनी ने सिर्फ विकेटकीपिंग ही नहीं की, उन्होंने अपने बल्ले से भी टीम को जीत दिलाई। IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान भी धोनी ही हैं। उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 136 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली।

यही नहीं, धोनी जीते हुए मैचों सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 136 जीते हुए मैचों की 112 पारियों में 45.32 के एवरेज से 2765 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल रहे।

विराट कोहली धोनी के इस रिकॉर्ड के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने का चांस खत्म हो गया। हालांकि विराट कोहली के कप्तानी रिकॉर्ड में ओवरऑल बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान भी शामिल है।

बतौर कप्तान जीते हुए मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज ये रहे-

  • धोनी – 2765 रन
  • विराट कोहली – 2688 रन
  • रोहित शर्मा – 2540 रन
  • गौतम गंभीर – 2374 रन
  • डेविड वार्नर – 1935 रन

IPL 2026 भले ही महेंद्र सिंह धोनी का लास्ट सीजन है, लेकिन वे फैन्स के दिलों में हमेशा एक्टिव रहेंगे।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top