IPL Orange Cap 2026 Updated List

वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल ऑरेंज कैप 2026 विनर

Orange Cap इंडियन प्रीमियर लीग का एक स्पेशल ट्रेडीशन है। आमतौर पर किसी भी टूर्नामेंट में सिर्फ एक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया जाता है। वह किसी बल्लेबाज को, किसी गेंदबाज को या किसी ऑलराउंडर को मिलता है। आईपीएल में सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को अलग-अलग सम्मानित करते हैं। एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को Orange Cap दी जाती है। सीजन 2026 में इस सम्मान को जीतने वाले बैट्समैन को कैप के साथ ₹10 लाख की प्राइज मनी भी दी गई।

IPL 2026 की लेटेस्ट Orange Cap लिस्ट

PlayerTeamMatchesRunsAverageStrike Rate50s/100sHigh Score
वैभव सूर्यवंशीRR1677648.50237.305/1103
शुभमन गिलGT1673245.75163.026/1104
बी. साईं सुदर्शनGT1772245.12157.988/1100
विराट कोहलीRCB1667556.25165.845/1105*
हेनरिक क्लासेनSRH1562448.00160.006/069
इशान किशनSRH1560240.13182.426/091
केएल राहुलDC1459345.61174.415/1152*
अभिषेक शर्माSRH1556343.30206.224/1135*
मिशेल मार्शLSG1356343.30163.183/1111
जॉस बटलरGT1752637.57152.464/080*
ध्रुव जुरेलRR1651536.78154.656/0107*
प्रभसिमरन सिंहPBKS1451045.50170.156/080*

आज Orange cap की रेस में कौन आगे?

  • 31 मई को हुए RCB vs GT मैच ने ऑरेंज कैप की रेस पर फाइनल मोहर लगाई।
  • गुजरात टाइटन्स की इनिंग में शुभमन गिल और बी साईं सुदर्शन सस्ते में आउट हुए।
  • गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर 2 मैच में 96 रन की पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया।
  • वैभव ने बतौर अनकैप्ड प्लेयर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

कैसा रहा इस सीजन के टॉप 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन

IPL के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजों ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई। SRH के हेनरिक क्लासेन सीजन के शुरुआत से टॉप में बने रहे। उन्होंने कोई सेंचुरी तो नहीं लगाई, लेकिन हैदराबाद को टॉप 3 टीमों में शुमार करने में उनकी बल्लेबाजी का रोल अहम रहा। IPL 2026 फाइनल के बाद वे इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने में नंबर 5 पर रहे।

शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज टॉप 4 में शामिल थे। टीनेज सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी परिपक्व बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। हालांकि मध्य सीजन में उनके फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन प्लेऑफ मैचों में लगातार 97 और 96 रन की पारियां खेलकर वे ऑरेंज कैप रेस में सबसे आगे निकल गए। LSG के खिलाफ करो या मरो मैच में भी उन्होंने 93 रन की पारी खेली।

IPL 2026 की चैंपियन टीम RCB के विराट कोहली भी एक सेंचुरी समेत 675 रन बनाकर नंबर 4 पर रहे। शुभमन गिल 732 रन बनाकर दूसरे पायदान पर रहे। उनके साथी साईं सुदर्शन ने भी 722 रन बनाए। वे तीसरे नंबर पर रहे।

IPL Orange Cap Winners’ List: 2026 सीजन तक अपडेटेड

SeasonPlayerRuns
2008शॉन मार्श (KXIP)616
2009मैथ्यू हेडन (CSK)572
2010सचिन तेंदुलकर (MI)618
2011क्रिस गेल (RCB)608
2012क्रिस गेल (RCB)733
2013माइक हसी (CSK)733
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)660
2015डेविड वार्नर (SRH)562
2016विराट कोहली (RCB)973
2017डेविड वार्नर (SRH)641
2018केन विलियमसन (SRH)735
2019डेविड वार्नर (SRH)692
2020केएल राहुल (KXIP)670
2021रितुराज गायकवाड़ (CSK)635
2022जॉश बटलर (RR)863
2023शुभमन गिल (GT)890
2024विराट कोहली (RCB)741
2025बी साईं सुदर्शन (GT)759
2026

ये भी पढ़ें

IPL Orange Cap FAQs

IPL 2026 Orange Cap कौन-सा बल्लेबाज जीता?

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरैंज कैप पर कब्जा जमाया। उन्होंने 16 मैचों में 1 शतक और 5 हाफ सेंचुरी लगाईं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कौन-से रिकॉर्ड बनाए?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। इस सीजन सूर्यवंशी ने 72 छक्के लगाए।

IPL 2025 में Orange Cap किस बल्लेबाज ने जीता?

GT के बी साईं सुदर्शन 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा बार Orange Cap जीती?

यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम है। उन्होंने SRH से खेलते हुए 3 बार Orange Cap जीती। वे 2015, 2017 और 2019 सीजन में इस अवॉर्ड के विनर रहे।

Social Media पर फॉलो करें