Women T20 World Cup Records 2026: सर्वाधिक रन, विकेट, शतक और टीम रिकॉर्ड्स

महिला टी20 विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े महिला क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है। साल 2009 में इसकी शुरुआत के बाद से इस मंच पर कई यादगार मुकाबले, शानदार पारियां और ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। चाहे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हों, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हों, सबसे बड़ा टीम स्कोर हों या सबसे तेज शतक हों — हर Women T20 World Cup Records अपने आप में एक खास कहानी बयां करते हैं।

अगर आप महिला टी20 विश्व कप के सभी प्रमुख रिकॉर्ड्स एक ही जगह पर देखना चाहते हैं, तो यह पेज आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है। यहां आपको टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों, टीमों और अविस्मरणीय उपलब्धियों की अपडेटेड सूची मिलेगी। साथ ही, हर रिकॉर्ड श्रेणी के लिए विस्तृत पेज का लिंक भी दिया गया है, जहां आप और अधिक आंकड़े व जानकारी देख सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के दौरान यह पेज लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि आपको सबसे ताजा रिकॉर्ड्स और आंकड़े मिलते रहें।

बल्लेबाजी रिकॉर्ड

Women T20 World Cup Records: सर्वाधिक रन

महिला टी20 विश्व कप पहली बार साल 2009 में खेला गया। तब से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट को डॉमिनेट किया है। टॉप 5 बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी एलिसा हीली और मेग लेनिंग शामिल हैं।

नंबर 1 पोजीशन पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। उन्होंने अब तक कोई सेंचुरी तो नहीं लगाई, लेकिन 8 हाफ सेंचुरी समेत 1216 रन बनाकर वे टॉप पर हैं। उनका हाई स्कोर नाबाद 94 रन रहा। यह पारी उन्होंने 27 मार्च 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।

औसत के मामले में मेग लेनिंग नंबर 1 पर हैं। उनका एवरेज 39.68 का रहा है।

प्लेयरमैचरनऔसतहाई स्कोर50/100
सूजी बेट्स (NZ)45125431.3594*8/0
स्टेफनी टेलर (WI)40110438.06596/0
एलिसा हीली (Aus)42100828.80837/0
मेग लेनिंग (Aus)3599239.681264/1
बेथ मूनी (Aus)3492642.0981*8/0
नैट स्कीवर-ब्रंट (Eng)3290743.1981*8/0
सोफी डिवाइन (NZ)4288325.9775*4/0
सी. अथापथ्थु (SL)3788324.52106*3/1
डियेंड्रा डॉटिन (WI)4186825.52112*3/1
हरमनप्रीत कौर (Ind)4486726.271035/1
डैनी व्यॉट हॉज (Eng)3578228.96105*4/1
शार्लेट एडवर्ड्स (Eng)2476836.57805/0
स्मृति मंधाना (Eng)3072925.13876/0
मिताली राज (Ind)2472640.33575/0
लॉरा वोल्वार्ट (SA)2569736.6866*5/0
एलीस पैरी (Aus)5368831.27712/0

button

महिला टी20 विश्व कप : बल्लेबाजों का हाई स्कोर

Women’s T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मेग लेनिंग के नाम है। उन्होंने 27 मार्च 2014 को आयरलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी। लेनिंग ने कुल 65 गेंदों में 18 चौके व 4 छक्के लगाते हुए अपना शतक लगाया था।

इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 6 बल्लेबाज ही सेंचुरी लगा पाई हैं। इंडिया के लिए यह कारनामा हरमनप्रीत कौर ने साल 2018 में किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे। उनकी इस सेंचुरी में 7 चौके और 8 छक्के शुमार थे।

एक इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज की डियेंड्रा डॉटिन के नाम है। उन्होंने 5 मई 2010 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मैच में 112 रन की नाबाद पारी खेली थी। उस सेंचुरी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

प्लेयररनबॉल4/6बनामतारीखवेन्यू
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)1266518/4आयरलैंड27 मार्च 2014
डियेंड्रा डॉटिन (वेस्ट इंडीज)112*457/9साउथ अफ्रीका5 मई 2010
हेदर नाइट (इंग्लैंड)108*6613/4थाईलैंड26 फरवरी 2020
डैनी व्यॉट हॉज105*6213/1श्रीलंका12 जून 2026
हरमनप्रीत कौर (इंडिया)103517/8न्यूजीलैंड9 नवंबर 2018
मुनीबा अली (पाकिस्तान)1026814/0आयरलैंड15 फरवरी 2023
लिज़ेल ली (सा. अफ्रीका)1016016/3थाईलैंड28 फरवरी 2020
सूज़ी बेट्स (न्यूजीलैंड)94*618/2पाकिस्तान27 मार्च 2014
डी वॉन निकर्क (सा. अफ्रीका)90*6613/1पाकिस्तान23 मार्च 2014
एलीस विलानी (ऑस्ट्रेलिया)90*546/5पाकिस्तान29 मार्च 2014
एमी वॉटकिंस (न्यूजीलैंड)89*5810/2इंडिया18 जून 2009
स्मृति मंधाना (इंडिया)87569/3आयरलैंड20 फरवरी 2023

Button

सीरीज में सर्वाधिक रन

महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। टी20 विश्व कप में भी यह साफ नजर आता है। एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इसी टीम की बेथ मूनी के नाम है।

उन्होंने साल 2020 में यह कीर्तिमान बनाया। उस टूर्नामेंट में मूनी ने कुल 6 मैचों में 64.75 के औसत से 259 रन बनाए थे।

मूनी ने कुल 2 रन अधिक बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लेनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था। लेनिंग ने साल 2014 में 257 रन बनाए थे।

एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का इंडियन रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने 2014 में 52 के औसत से 208 रन बनाए थे।

प्लेयरसालरनमैचऔसत
बेथ मूनी (Aus)2020259664.75
मेग लेनिंग (Aus)2014257642.83
स्टेफनी टेलर (WI)2016246641.00
एलीस हीली (Aus)2020236639.33
लॉरा वोलवार्ड्ट (SA)2022230646.00
सूज़ी बेट्स (NZ)2014228557.00
एलीस हीली (Aus)2018225656.25
लॉरा वोलवार्ड्ट (SA)2024223644.60
नैट स्कीवर ब्रंट (Eng)2022216572.00
मिताली राज (Ind)2014208552.00
Women T20 World cup Records

गेंदबाजी रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप रिकॉर्ड : सर्वाधिक विकेट

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने लिए हैं। उन्होंने 11.72 के एवरेज से 48 विकेट चटकाए हैं।

महिला और पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के संयुक्त रिकॉर्ड्स में मेगन दूसरे नंबर पर हैं। टूर्नामेंट के इस फॉर्मेट में सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन उनसे आगे हैं। हसन ने 43 मैच खेल कर 50 विकेट झटके। वहीं मेगन ने 29 मैच ही खेले हैं।

इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट पूनम यादव ने लिए हैं। उन्होंने 18 मैचों में 28 विकेट चटकाए हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसतबेस्ट
शबनम इस्माइल (SA)385115.863/5
मेगन शट (Aus)304811.934/18
एलीस पैरी (Aus)534416.753/12
आन्या श्रबसोल (Eng)274112.483/6
मारिजान काप (SA)383917.103/16
सोफी एक्लेस्टोन (Eng)243811.783/7
एमीलिया केर (NZ)233713.404/26
स्टेफनी टेलर (WI)403315.514/12
एफी फ्लेचर (WI)293218.433/12
डियेंड्रा डॉटिन (WI)413212.595/5
सोफी डिवाइन (NZ)423118.744/22
एश्ले गार्डनर (Aus)282916.865/12
पूनम यादव (Ind)182813.824/19
नॉनकुलुलेको म्लाबा (SA)222817.674/29
निदा दार (Pak)332824.323/12

बटन

Women T20 World Cup Records: बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन

इंट्रो

प्लेयरविकेट बनामतारीख
डियेंड्रा डॉटिन (WI)5/5बांग्लादेश9 नवंबर 2018
सून लूस (SA)5/8आयरलैंड23 मार्च 2016
एश्ले गार्डनर (Aus)5/12न्यूजीलैंड11 फरवरी 2023
रेनुका सिंह (Ind)5/15इंग्लैंड18 फरवरी 2023
प्रियंका रॉय (Ind)5/16पाकिस्तान13 जून 2009
जूली हंटर (Aus)5/22वेस्ट इंडीज5 अक्टूबर 2012
हॉली कॉलविन (Eng)4/9पाकिस्तान27 सितंबर 2012
डैनी व्यॉट (Eng)4/11सा. अफ्रीका9 मई 2010
डायना डेविड (Ind)4/12श्रीलंका10 मई 2010
डियेंड्रा डॉटिन (WI)4/12इंग्लैंड24 मार्च 2014

बटन

टीम रिकॉर्ड

Team Highest Totals

Women’s T20 World Cup 2026 के पहले ही मैच में एक नया कीर्तिमान बना। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 219/1 का स्कोर बनाया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। साल 2023 के टी20 विश्व कप में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध 213/5 का स्कोर बनाया था।

टीमस्कोरबनामतारीख
इंग्लैंड219/1श्रीलंका12 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया219/6नीदरलैंड्स20 जून 2026
इंग्लैंड213/5पाकिस्तान21 फरवरी 2023
इंडिया209/10नीदरलैंड्स17 जून 2026
सा. अफ्रीका208/1नीदरलैंड्स25 जून 2026
इंग्लैंड200/5स्कॉटलैंड20 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया199/1पाकिस्तान23 जून 2026
सा. अफ्रीका195/3थाईलैंड28 फरवरी 2020
इंडिया194/5न्यूजीलैंड9 नवंबर 2018
ऑस्ट्रेलिया191/4आयरलैंड27 मार्च 2014
न्यूजीलैंड189/3बांग्लादेश17 फरवरी 2023
वेस्ट इंडीज187/5श्रीलंका16 नवंबर 2018
ऑस्ट्रेलिया185/2पाकिस्तान29 मार्च 2014

button

महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इस टीम ने 21 फरवरी 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड 114 रन से जीत दर्ज की थी। विकेट के अंतर से भी सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम है। इसी टीम ने पहली बार 10 विकेट से मैच जीता। उसके बाद से अब तक इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में टीमों ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

टीमअंतरबनामतारीख
रनों से
इंग्लैंड114पाकिस्तान21 फरवरी 2023
सा. अफ्रीका113थाईलैंड28 फरवरी 2020
ऑस्ट्रेलिया113पाकिस्तान23 जून 2026
न्यूजीलैंड102श्रीलंका19 फरवरी 2023
इंग्लैंड98थाईलैंड26 फरवरी 2020
ऑस्ट्रेलिया98नीदरलैंड्स20 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया97न्यूजीलैंड11 फरवरी 2023
इंडिया95 नीदरलैंड्स17 जून 2026
विकेट से
इंग्लैंड10इंडिया11 जून 2009
वेस्ट इंडीज10सा. अफ्रीका30 सितंबर 2012
ऑस्ट्रेलिया10श्रीलंका16 फरवरी 2023
सा. अफ्रीका10बांग्लादेश21 फरवरी 2023
सा. अफ्रीका10वेस्ट इंडीज4 अक्टूबर 2024
इंग्लैंड10स्कॉटलैंड13 अक्टूबर 2024

बटन

Women T20 World Cup की विजेता टीमें

महिला टी20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है ऑस्ट्रेलिया। इस टीम ने खिताब रिकॉर्ड 6 बार जीता है।

YearVenueWinnerRunner-up
2009इंग्लैंडइंग्लैंडन्यूजीलैंड
2010वेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
2012श्रीलंकाऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2014बांग्लादेशऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2016इंडियावेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलिया
2018वेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2020ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियाइंडिया
2022साउथ अफ्रीकाऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका
2024संयुक्त अरब अमीरातन्यूजीलैंडसाउथ अफ्रीका

महिला टी20 विश्वकप की ताजा खबरें

FAQs

Social Media पर फॉलो करें