Women T20 World Cup 2026 Points Table: Team Standings, NRR और क्वालिफिकेशन

Women T20 World Cup 2026 Points Table में सभी टीमों की ताज़ा स्थिति, मैच, जीत, हार, अंक (Points) और नेट रन रेट (NRR) की जानकारी मिलेगी। टूर्नामेंट में हर मैच के बाद यह टेबल अपडेट की जाएगी ताकि आप सेमीफाइनल की रेस और क्वालिफिकेशन समीकरण आसानी से समझ सकें। NRR कई बार टीमों की किस्मत तय करता है, इसलिए अंक तालिका के साथ इसका महत्व भी काफी बढ़ जाता है।

Group 1 Points Table

टीममैचजीतेहारेकोई नतीजा नहींअंकNRR
ऑस्ट्रेलिया5500103.882
साउथ अफ्रीका541080.633
इंडिया532061.718
बांग्लादेश52304-0.710
पाकिस्तान51402-1.872
नीदरलैंड्स50500-3.276

Group 2 Points Table

टीममैचजीतेहारेकोई नतीजा नहींअंकNRR
इंग्लैंड5500102.134
वेस्ट इंडीज53206-0.147
श्रीलंका53206-0.725
न्यूजीलैंड52304-0.118
स्कॉटलैंड51402-0.232
आयरलैंड51402-0.875

Women T20 World Cup 2026 Points Table के क्वालिफिकेशन रूल

  • 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है।
  • प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की हर टीम से 1-1 मैच खेलेगी।
  • यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी।
  • ग्रुप की विनर टीमें अपोजिट ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के विरुद्ध सेमीफाइनल में खेलेंगी।

टीमें इस प्रकार से अंक अर्जित करेंगी –

  • जीत – 2 अंक
  • टाई – 1 अंक
  • कोई नतीजा नहीं – 1 अंक
  • हार – 0 अंक

पॉइंट्स टेबल में टाई होने की स्थिति में क्वालिफिकेशन

ग्रुप स्टेज में यदि Women T20 World Cup 2026 Points Table में दो टीमों के समान अंक हों तो… ऐसी स्थिति में निम्न तीन फैक्टर्स के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन होगा –

  1. नेट रन रेट (NRR): अधिक NRR वाली टीम क्वालिफाई करेगी।
  2. जीते हुए मैचों की संख्या के आधार पर।
  3. पॉइंट्स टेबल में बराबरी पर स्थित दोनों टीमों के हेड-टू-हेड मैचों के नतीजों के आधार पर। उदाहरण के लिए, यदि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के अंक समान हैं, तो ग्रुप स्टेज में जो मैच दोनों के मध्य हुआ था, उस मैच का विनर क्वालिफाई करेगा।

क्या है नेट रन रेट (NRR)?

नेट रन रेट (NRR) किसी टीम द्वारा बनाए गए रन और दिए गए रन की गति का अंतर होता है। यदि दो टीमों के अंक बराबर हों तो बेहतर NRR वाली टीम ऊपर रहती है। इसलिए बड़ी जीत और करीबी हार भी अंक तालिका को प्रभावित करती हैं।

Women’s T20 World Cup 2026 में सेमीफाइनल की रेस

टूर्नामेंट में टीमों के लिए प्रत्येक मैच अहम रहेगा। चूंकि हर ग्रुप में 6-6 टीमें हैं, इसलिए किसी भी मैच में हार एक टीम को सेमीफाइनल की रेस में नीचे ढकेल सकती है।

लेटेस्ट मैच के नतीजे

टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा। पूरा शेड्यूल जानने के लिए क्लिक करें

Women T20 World Cup 2026 के महत्वपूर्ण लिंक –

Social Media पर फॉलो करें