CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

IPL 2026 Playoff Race: KKR दे सकती है RR को झटका, कौन पहुंचेगा टॉप-4 में?

IPL 2026 Playoff Race में बचा है एक स्पॉट – और दावेदार हैं चार। जानिए किस टीम की दावेदारी है सबसे मजबूत।

CIN डेस्क. आईपीएल 2026 प्लेऑफ रेस बेहद रोचक हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 विकेट से हराकर न सिर्फ टॉप 4 में जगह बना ली, बल्कि अपना नेट रन रेट भी सुधार लिया। लेकिन क्या RR प्लेऑफ में पहुंच गई है? आइए, समझते हैं पूरा समीकरण।

RCB, GT और SRH कर चुके हैं क्वालिफाई

IPL 2026 Playoff Race में तीन टीमें अपना स्पॉट पक्का कर चुकी हैं। ये टीमें हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद। बेंगलुरु के 9 मैच जीतने के बाद 18 पॉइंट्स हैं। अब कोई टीम उसे अंकों में पीछे नहीं कर सकती। RCB अपना लास्ट मैच 22 मई को SRH के खिलाफ खेलेगी।

दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स का नाम है। शुभमन गिल की टीम के 8 मैच जीतकर 16 अंक हैं। यदि वो 21 मई को चेन्नई के खिलाफ अपना आखिरी मैच हारती भी है, तो भी कोई अन्य टीम उसे पीछे नहीं कर सकेगी। उसका नेट रन रेट 0.400 का है।

तीसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम है। वैसे तो SRH का प्लेऑफ में स्थान लगभग पक्का है। लेकिन 22 मई को बेंगलुरु के खिलाफ मैच जीतकर वो अपनी पोजीशन पक्की जरूर करना चाहेगी। आइए जानते हैं चौथे स्थान के लिए कौन-कौन सी टीमें दावेदारी ठोक रही हैं।

उससे पहले एक नज़र डालते हैं अपडेटेड IPL 2026 Points Table पर…

TeamMWLN/RTPtsNRR
Royal Challengers Bengaluru149500180.783
Gujarat Titans149500180.695
Sunrisers Hyderabad149500180.524
Rajasthan Royals148600160.189
Punjab Kings147610150.309
Kolkata Knight Riders136610130.011
Chennai Super Kings14680012-0.345
Delhi Capitals13670012-0.871
Mumbai Indians14410008-0.584
Lucknow Super Giants14410008-0.740

IPL 2026 Playoff Race: RR करेगी क्वालिफाई अगर…

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा। उसने लगातार तीन मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल लिया था। लेकिन 19 मई को LSG को 7 विकेट से हराकर उसने खुद को रेस में आगे कर लिया।

हालांकि इस जीत के बाद भी राजस्थान का स्पॉट पक्का नहीं है। 13 मैचों के बाद उसके 14 पॉइंट्स हैं। अगर राजस्थान को क्वालिफाई करना है तो उसे 24 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच को जीतना होगा।

अगर राजस्थान यह मैच हारती है तो उसे अन्य टीमों पर निर्भर होना होगा।

पंजाब किंग्स के लिए क्या हैं समीकरण?

इस आईपीएल सीजन शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स लय खो बैठी। उसने लगातार 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहली पोजीशन हासिल की थी। लेकिन अचानक वह लगातार 6 मुकाबले हार भी गई।

PBKS vs RR Match Arshdeep Singh

पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार गई। अब प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उसे हर हाल में लखनऊ पर जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन सिर्फ एक जीत उसके लिए काफी नहीं।

PBKS के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लास्ट मैच में जीत के साथ राजस्थान की हार भी जरूरी है। यदि मुंबई इंडियंस राजस्थान को हराती है, तभी पंजाब अंतिम चार में पहुंच पाएगी।

CSK को चाहिए चमत्कार

चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। चेन्नई के 6 मैच जीतने के बाद 12 अंक हैं। और उसका नेट रन रेट भी नेगेटिव में है। अंतिम 4 में पहुंचने के लिए उसे 3 कंडीशन्स पूरी करनी होंगी।

  • पहली – 21 मई को गुजरात टाइटन्स को हराना।
  • दूसरी – उस मैच में तेजी से रन स्कोर करना।
  • तीसरी – राजस्थान और पंजाब की उनके लास्ट मैचों में हार।

प्लेऑफ में पहुंचना है तो DC को रचना होगा इतिहास

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के भी 12 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट में वो चेन्नई से भी पीछे है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है।

नेट रन रेट ने DC का खेल और भी बिगाड़ रखा है। यदि वो अपने लास्ट मैच में केकेआर को हरा भी दे, तो भी उसे ये तीन कंडीशन्स पूरी करनी होंगी।

  • पहली – कोलकाता के खिलाफ तेजी से रन बनाने होंगे
  • दूसरी – केकेआर को हराना होगा
  • तीसरी – राजस्थान, पंजाब और चेन्नई के हारने का इंतजार करना होगा।

KKR की उम्मीदें अभी जिंदा

कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल की कमबैक स्पेशलिस्ट टीम रही है। साल 2021 में उसने लगातार 5 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि इस सीजन में यह उतना आसान नहीं।

2026 सीजन में केकेआर को खुद की जीत के अलावा दूसरी टीमों के हार का भी इंतजार करना होगा। कोलकाता के 11 अंक हैं और उसे अभी 1 और मैच खेलना है। KKR ने 20 मई को मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही वह 8वें पायदान से उठकर छठवें स्थान पर आ गया। अब उसके 13 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में वह पंजाब से पीछे है। उसका अगला करो या मरो मैच 24 मई को दिल्ली के विरुद्ध है।

केकेआर का नेट रन रेट भी दिल्ली से बेहतर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए KKR के सामने ये कंडीशन्स हैं-

  • मुंबई और दिल्ली पर जीत
  • राजस्थान, पंजाब और चेन्नई अपने लास्ट मैच हार जाएं।

पॉइंट्स टेबल में 4th से 8th पोजीशन तक की टीमें उस एक स्पॉट के लिए होड़ लगा रही हैं। लेकिन जाएगा कौन? ये तो 24 मई तक पता चल ही न जाएगा।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top