
Last updated: 1 October 2026
ICC ODI World cup 2027
सर्वाधिक रन • हाई स्कोर • शतक • पार्टनरशिप • कप्तान के रिकॉर्ड
ICC ODI World Cup 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर 2027 से 21 नवंबर 2027 के मध्य किया जायेगा। टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस एडिशन में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें बतौर मेजबान क्वालिफाई कर चुकी हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीमें (अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका) भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। शेष चार टीमें 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 को आयोजित क्वालिफायर टूर्नामेंट के आधार पर क्वालिफाई करेंगी। नामीबिया मेजबान होने के बावजूद क्वालिफायिंग टूर्नामेंट से गुजरेगी।

