अहमदाबाद. इसे कहते हैं चैंपियन वाली फिनिश। 18 साल आईपीएल ट्रॉफी से दूर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो सीजन में खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया। 31 मई को हुए IPL 2026 Final Match में RCB ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया। 75 रन की नॉटआउट पारी खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। लेकिन क्या विराट इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो रहे? आइए, बेंगलुरु की इस जीत के 4 नायकों के परफॉर्मेंस की डीटेल्स जानते हैं।
हेजलवुड लौटे लय में, दी RCB को शानदार शुरुआत
IPL 2026 Final Match से पहले गेंदबाज जॉश हेजलवुड लय में नहीं थे। एक्सपर्ट्स तो उन्हें टीम की कमजोर कड़ी भी कह चुके थे। उन्होंने फाइनल से पहले खेले 4 मैचों में 55 की औसत से कुल 3 विकेट चटकाए थे। लेकिन GT हेजलवुड के एक रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर गई। वह रिकॉर्ड है – हेजलवुड अपने करियर में कोई भी फाइनल नहीं हारे। और उन्होंने ऐसा ही किया।
मैच के तीसरे ही ओवर में हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल का कीमती विकेट लिया। गिल बेहतरीन फॉर्म में थे। अगर वे क्रीज पर टिकते तो गुजरात को बड़े स्कोर तक ले जा सकते थे। लेकिन हेजलवुड ने उन्हें 10 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
इस विकेट ने मैच का टोन सेट किया। दूसरे छोर से भुवनेश्वर कुमार ने उनका बखूबी साथ दिया।
फिर से असरदार रहे भुवनेश्वर
गुजरात टाइटन्स के इन-फॉर्म बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं था। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की किफायती गेंदबाजी असरदार रही। उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं रोके, बल्कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बी साईं सुदर्शन का अहम विकेट भी चटकाया।
मैच के चौथे ओवर में भुवी ने सुदर्शन को अपने बाउंसर से छकाया। इस बार सुदर्शन ने हाथ से बल्ला तो नहीं छोड़ा (पिछले दो मैचों में वे हिट विकेट हुए थे)। यहां उन्होंने खराब शॉट खेलकर जीतेश शर्मा को कैच थमा दिया। वे कुल 12 रन बना सके।
भुवी ने कुल 29 रन देकर 2 विकेट झटके। दोनों ओपनर्स के सस्ते में आउट होने के बाद बेंगलुरु की जीत का रास्ता खुल गया।
IPL 2026 Final Match में पाटीदार की शातिर कप्तानी
इस धमाकेदार जीत में कप्तान रजत पाटीदार ने भी अहम रोल निभाया। उन्होंने अपने गेंदबाजों का चतुराई से इस्तेमाल किया। यही नहीं, शुभमन गिल और राहुल तेवतिया के महत्वपूर्ण कैच भी लपके।
उनकी चतुर कप्तानी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात की पारी 155/8 के स्कोर तक सीमित रखी।
विराट कोहली ने खेली किंग वाली पारी
गुजरात का स्कोर भले ही 155 रन का था। लेकिन अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। ऐसे में एक बार फिर चेजमास्टर विराट कोहली ने अपना कमाल दिखाया।
विराट ने ओपनर वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अय्यर का विकेट गिरने के बाद अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी आउट हो गए।

कप्तान पाटीदार ने कुछ बाउंड्री जरूर लगाईं, लेकिन 9वें ओवर में वे राशिद खान की फिरकी में फंस गए। उसी ओवर में राशिद ने क्रुणाल पंड्या को भी चलता कर दिया। अब बेंगलुरु का स्कोर 91/4 का था।
ऐसे में कोहली एक छोर से मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी भी लगाई। उन्होंने अपना पचासा कुल 25 गेंदों में पूरा किया। अपनी 75 रन की नाबाद पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
इस शानदार फिफ्टी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। एक टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान होता है। लेकिन IPL 2026 Final Match में इन चार खिलाड़ियों की भूमिका खास रही।
ट्रॉफी डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बनी RCB
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमें रही हैं। इन दोनों ही टीमों ने लगातार दो सीजन जीतने का कारनामा किया है। CSK ने 2010 और 2011 में और MI ने 2019 व 2020 में लगातार खिताब जीते। इस खास रिकॉर्ड में बेंगलुरु ने भी अपनी जगह बना ली।
RCB लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली महज तीसरी टीम है। 18 साल के इंतजार के बाद 2025 में बेंगलुरु ने पहला आईपीएल खिताब जीता था। पिछले साल शुरू हुआ जीत का सिलसिला इस साल भी जारी रहा। फैन्स को उम्मीद है कि RCB साल 2027 के सीजन में जीत की हैट्रिक भी पूरी करेगी।
- IPL 2026 Winner – RCB
- Runner up – GT
- Player of the Series – वैभव सूर्यवंशी
- IPL 2026 MVP – वैभव सूर्यवंशी
- Emerging Player of the Season – वैभव सूर्यवंशी
- Most 4s – बी साईं सुदर्शन
- Most 6s – वैभव सूर्यवंशी
- Super Striker – वैभव सूर्यवंशी
- Orange Cap Winner – वैभव सूर्यवंशी
- Purple Cap Winner – कगीसो रबाडा
IPL 2026 के फाइनल में कौन जीता?
IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। फाइनल में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया।
आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में POTM कौन रहा?
IPL 2026 के फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 75 रन की नाबाद पारी खेली।
IPL 2026 Orange Cap किसने जीती?
राजस्था रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप के विनर रहे। उन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए।
IPL 2026 Purple Cap का विनर कौन-सा गेंदबाज रहा?
IPL 2026 की पर्पल कैप गुजरात टाइटन्स के कगीसो रबाडा ने जीता। उन्होंने सीरीज में 29 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
