CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

India vs Afg Test 2026 Record Win: गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, दर्ज की टेस्ट की सबसे बड़ी जीत

India vs Afg Test 2026 Record Win: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। मानव सुथर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान ने पारी और 300 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टेस्ट इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

India vs Afg Test 2026 Record Win का सार

वेन्यू : न्यू चंडीगढ़
Date: 6 जून, 2026
Score Summary
इंडिया (पहली पारी)
564/8 घोषित (127 ओवर)
Top Scorers:
शुभमन गिल – 126 रन
केएल राहुल – 100 रन
साईं सुदर्शन – 81 रन
रिषभ पंत – 81 रन
गेंदबाजी
मोहम्मद सलीम – 6/140
अफगानिस्तान (पहली पारी)
152/10 (58.4 ओवर)
Top Scorers:
रहमत शाह – 60 रन
हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान) – 20 रन
गेंदबाजी
मानव सुथर – 6/33
प्रसिद्ध कृष्णा – 3/37
अफगानिस्तान (दूसरी पारी फॉलो-ऑन)
112/10 (35.5 ओवर)
Top Scorers:
सेदीकुल्लाह अटल – 42 रन
रहमानुल्लाह गुरबाज – 24 रन
गेंदबाजी
वॉशिंगटन सुंदर – 4/36
कुलदीप यादव – 3/30
नतीजा : भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया।
Player of the Match: मानव सुथर (7/62)

India vs Afg Test 2026 Record Win: भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

इस मुकाबले से पहले भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत विराट कोहली की कप्तानी में आई थी। 4 अक्टूबर 2018 को हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी। 8 साल बाद शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई।

RankOpponentMarginYear
1अफगानिस्तानपारी और 300 रन6 जून 2026
2वेस्ट इंडीजपारी और 272 रन4 अक्टूबर 2018
3अफगानिस्तानपारी और 262 रन14 जून 2018

डेब्यू मैच में छाए मानव सुथर

यह टेस्ट 23 साल के मानव सुथर के करियर का पहला मैच था। राजस्थान के इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने पहली पारी से ही अपना टैलेंट दिखाया। उन्होंने पहली इनिंग में कुल 33 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए।

सुथर की बेहतरीन स्पिन के आगे अफगानिस्तान की पहली पारी कुल 152 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मेहमान टीम को फॉलो-ऑन दिया।

दूसरी पारी में सुथर ने 29 रन देकर रहमत शाह का विकेट चटकाया। इस इनिंग में सीनियर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव असरदार रहे। उन्होंने कुल 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

कुलदीप ने मैच का अंत खास अंदाज में किया। उन्होंने अंतिम दोनों गेंदों पर विकेट झटके। अब अपने अगले टेस्ट मैच में वे हैट्रिक पर रहेंगे। अगर वे अगले टेस्ट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेते हैं, तो वे अनोखी हैट्रिक का रिकॉर्ड बना लेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर ने भी दिखाया दम

ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने कुल 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली इनिंग में भी 1 विकेट लिया था।

उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 1 विकेट झटका। पहली इनिंग में 3 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा दूसरी में विकेटहीन रहे।

India vs Afg Test 2026 Record Win: गिल ने खेली कप्तानी पारी

भारतीय टीम की जीत की नींव बल्लेबाजों ने रखी। गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 126 रन बनाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन और फिर रिषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन जोड़े।

उनके अलावा राहुल ने भी सेंचुरी लगाई। आईपीएल 2026 में गिल के पार्टनर रहे साईं सुदर्शन ने टेस्ट में भी जलवा बिखेरा। उन्होंने 13 चौके लगाते हुए 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।

वहीं आईपीएल में आउट-ऑफ-फॉर्म रहे पंत ने 6 चौकों व 3 छक्कों से सजी 81 रन की पारी खेली।

दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले सुंदर ने बल्ले से भी योगदान दिया। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 52 रन की नाबाद इनिंग खेली।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top