
Smriti Mandhana Profile: फैक्ट फाइल
स्मृति मंधाना का जन्म तो मुंबई में हुआ, लेकिन महज दो साल उम्र में उनके पेरेंट्स उन्हें महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर सांगली ले आए। वहाँ न बड़ी अकादमी थी और न कोई fancy कोच।
स्मृति की प्रेरणा बने उनके बड़े भाई — श्रवण। स्मृति हमेशा उनके साथ नेट पर जाने की ज़िद करती थी। उनके पिता कभी “न” नहीं कहते थे, तो जब भी श्रवण नेट सेशन पर जाते, वो स्मृति के लिए हल्के गेंद डालते थे। कुछ ऐसी थी मंधाना के करियर की शुरुआत।
9 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत
स्मृति ने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में महज 9 साल की उम्र में डेब्यू किया। 13 साल की उम्र में सीनियर टीम के लिए खेलीं, और 16 साल में तो कप्तान भी बनीं।
मंधाना का इंटरनेशनल डेब्यू अप्रैल 2013 में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में हुआ। 2014 में इंग्लैंड टूर पर उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया — जहाँ उन्होंने पहली ही पारी में फिफ्टी ठोकी।
स्मृति मंधाना STATS
| Format | Runs | Matches | Average | High Score | 50/100 |
|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 635 | 8 | 48.84 | 149 | 3/2 |
| वनडे | 5411 | 120 | 47.88 | 136 | 35/14 |
| टी20 इंटरनेशनल | 4492 | 169 | 30.35 | 112 | 35/1 |
| WPL | 1023 | 35 | 31.00 | 96 | 7/0 |
| WBBL | 928 | 43 | 25.08 | 114* | 5/1 |
| Women’s 100 | 676 | 29 | 26.00 | 78 | 5/0 |
Smriti Mandhana WPL STATS
| सीजन | रन | एवरेज | हाई स्कोर | 50/100 |
|---|---|---|---|---|
| 2026 | 377 | 53.85 | 96 | 3/0 |
| 2025 | 197 | 24.62 | 81 | 2/0 |
| 2024 | 300 | 30.00 | 80 | 2/0 |
| 2023 | 149 | 18.62 | 37 | 0/0 |
करियर हाईलाइट्स
- स्मृति मंधाना WPL में सर्वाधिक कैच लेने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं। 2026 सीजन तक उनके नाम 21 कैच हैं।
- RCB Women टीम ने मंधाना की कप्तानी में 2 खिताब जीते हैं।
- WPL के फाइनल मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मंधाना के नाम है। उन्होंने 2 मैचों में 59 के औसत से 118 रन बनाए हैं।
मंधाना एक एलिगेंट लेफ्ट-हैंडर हैं। उनके बल्ले की टाइमिंग, कवर ड्राइव, कट शॉट — सब कुछ ऐसे चलते हैं जैसे घड़ी की सुई। और सिर्फ खूबसूरती नहीं — उनके बल्ले में ताकत भी है। यही कारण है कि महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है।
2025 — वो साल जिसे स्मृति ने ऐतिहासिक बना दिया
2025 स्मृति मंधाना का साल रहा। उस कैलेंडर ईयर में उन्होंने ODI में 1,362 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। साल 2025 में मंधाना ने 23 वनडे मैचों में 61.90 के एवरेज से 1362 रन बनाए, जिसमें 5 सेंचुरी और इतनी ही फिफ्टी शामिल रहीं।
सबसे बड़ी उपलब्धि आई 2 नवंबर 2025 को। जब मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में महिला टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से 434 रन बनाए।
इससे पहले मंधाना ने 28 जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में हुए T20I में 112 रन की पारी खेली। महिला टी20 इंटरनेशनल में यह किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर है। यही नहीं, मंधाना तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड्स
- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर।
- स्मृति मंधाना सबसे कम पारियों में 5000 वनडे रन पूरे करने वाली क्रिकेटर।
स्मृति मंधाना के इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स
स्मृति मंधाना का करियर डेब्यू रिकॉर्ड
Smriti Mandhana ICC Rankings
- ODI – #1
- T20I – #5
स्मृति मंधाना का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन
महिला टी20 विश्व कप
मैच – 27
रन – 666
हाई स्कोर – 87
50 – 6
Related Page: Women’s T20 World Cup | India vs Pakistan T20 WC
महिला वनडे वर्ल्ड कप
मैच – 25
रन – 993
हाई स्कोर – 123
100/50 – 3/5
स्मृति मंधाना सेंचुरी लिस्ट
136 – बनाम साउथ अफ्रीका – 19 जून 2024
135 – बनाम साउथ अफ्रीका – 7 फरवरी 2018
135 – बनाम आयरलैंड – 15 जनवरी 2025
125 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 20 सितंबर 2025
123 – बनाम वेस्ट इंडीज – 12 मार्च 2022
117 – बनाम साउथ अफ्रीका – 16 जून 2024
117 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 17 सितंबर 2025
116 – बनाम श्रीलंका – 11 मई 2025
109 – बनाम न्यूजीलैंड – 23 अक्टूबर 2025
106* – बनाम वेस्ट इंडीज – 29 जून 2017
105 – बनाम न्यूजीलैंड – 24 जनवरी 2019
105 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 11 दिसंबर 2024
102 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 5 फरवरी 2016
100 – बनाम न्यूजीलैंड – 29 अक्टूबर 2024
149 – बनाम साउथ अफ्रीका – 28 जून 2024
127 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 30 सितंबर 2021
112 – बनाम इंग्लैंड – 28 जून 2025
WBBL
120 – बनाम थंडर – 3 अगस्त 2018
114* – बनाम रेनेगेड्स – 17 नवंबर 2021
Latest Smriti Mandhana News in Hindi
Smriti Mandhana FAQs
Smriti Mandhana की नेटवर्थ कितनी है?
June 2026 तक के डाटा के अनुसार स्मृति मंधाना की नेटवर्थ 34-40 करोड़ रुपए है।
स्मृति मंधाना ने वनडे में कितनी सेंचुरी लगाई हैं?
जून 2026 तक मंधाना ने वनडे में 14 सेंचुरी लगाई हैं।


