Abhishek Sharma ने दिल्ली में मचाया कोहराम, 10 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

इसे कहते हैं मैदान पर आग लगाना। 17 सितंबर 2026 का दिन हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में Abhishek Sharma ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। उन्होंने कुल 30 गेंदों में शतक लगाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। यह शतक ICC Full Member टीमों के बल्लेबाजों द्वारा लगाया सबसे तेज शतक था। यही नहीं, उन्होंने 10 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड भी चकनाचूर किया।

Abhishek Sharma ने किस बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा?

टी20 इंटरनेशनल की फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलेन के नाम था। उन्होंने 4 मार्च 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में यह कीर्तिमान बनाया था। एलेन ने वह सेंचुरी कुल 33 गेंदों में लगाई थी।

अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का 10 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित ने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ मैच में 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वह टी20 इंटरनेशनल मैच इंदौर में खेला गया था।

2 फरवरी 2025 को अभिषेक रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में 37 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। लेकिन वे महज दो गेंदों से चूक गए थे।

ICC Full Member टीमों के बल्लेबाजों द्वारा लगाई फास्टेस्ट सेंचुरी

  • अभिषेक शर्मा – 30 बॉल – 17 सितंबर 2026
  • फिन एलेन – 33 बॉल – 4 मार्च 2026
  • डेविड मिलर – 35 बॉल – 29 अक्तूबर 2017
  • रोहित शर्मा – 35 बॉल – 22 दिसंबर 2017
  • अभिषेक शर्मा – 37 बॉल – 2 फरवरी 2025
  • टिम डेविड – 37 बॉल – 25 जुलाई 2025

पर अपने रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए अभिषेक शर्मा…

अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल टी20 में फास्टेस्ट इंडियन सेंचुरी का रिकॉर्ड तो बनाया, लेकिन वे टी20 में सबसे तेज भारतीय शतक के रिकॉर्ड से चूक गए। जी हां, टी20 फॉर्मेट में भारतीय द्वारा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम है। यह कीर्तिमान उन्होंने साल 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बनाया था।

5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ मैच में अभिषेक ने कुल 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। यह सेंचुरी आईपीएल में लगी किसी भी फास्ट सेंचुरी से भी फास्ट थी।

संजू सैमसन के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप

अभिषेक शर्मा ने कुल 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 108 रन बनाए। इस सेंचुरी में एक रिकॉर्ड और भी बनाया। उन्होंने अपनी पारी के पहले 50 रन 16 गेंदों में पूरे किए। वहीं दूसरे 50 रन कुल 12 गेंदों में बनाए।

इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। सैमसन ने 35 गेंदों में 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों के मध्य यह पहली सेंचुरी पार्टनरशिप थी। अभिषेक और सैमसन ने 31 पारियों में साझेदारी निभाई है, जिनमें इन दोनों ने 30.45 के औसत से 944 रन जोड़े। इसमें 1 सेंचुरी और 5 फिफ्टी प्लस रनों की साझेदारियां शामिल रहीं।

इस शतकीय पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1800 रन भी पूरे किए। उन्होंने 59 मैचों की 58 पारियों में 33.17 के औसत से 1858 रन बनाए हैं। 17 सितंबर 2026 को खेले गए मैच तक उनके खाते में 3 सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें – Fastest Century Women T20 World Cup: 16 साल से बरकरार है ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड रिकॉर्ड भी एक भारतीय के नाम

टी20 इंटरनेशनल में फास्टेस्ट सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। वे एस्टोनिया से जरूर खेलते हैं, लेकिन मूल रूप से वे भारत के हैं। उनका जन्म हरियाणा के पिंजोर में हुआ था।

साहिल ने 17 जून 2024 को सायप्रस के खिलाफ मुकाबले में कुल 27 गेंदों में शतक लगाया था। उनके क्रीज पर आने से पहले एस्टोनिया ने दो विकेट कुल 9 रन पर गंवा दिए थे। साहिल ने कुल 41 गेंदों में 6 चौके और 18 छक्के लगाते हुए नाबाद 144 रन बनाए थे।

टी20 इंटरनेशनल की टॉप 5 फास्टेस्ट सेंचुरी

  • Sahil Chauhan (एस्टोनिया) – 27 बॉल
  • Muhammad Fahad (तुर्की) – 29 बॉल
  • Abhishek Sharma (इंडिया) – 30 बॉल
  • Jan Nicole Loftie-Eaton (नामीबिया) – 33 बॉल
  • Sikandar Raza (जिम्बाब्वे) – 33 बॉल
  • Finn Allen (न्यूजीलैंड) – 33 बॉल

Source: Cricinfo

टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मेजबान टीम इंडिया ने 127 रन से जीता। अभिषेक की सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/7 का स्कोर बनाया। अभिषेक ने 108 रन, संजू सैमसन ने 50 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 94 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए नितिश रेड्डी ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 26 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इस जीत के साथ मेजबान ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। सीरीज में 229 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 145

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *