CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Fastest Centuries in IPL: इतिहास के सबसे तेज 100 (Updated 2026)

Fastest Centuries in IPL: CIN डेस्क. एक फैन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का मतलब क्या है? तेजतर्रार बल्लेबाजी, आक्रामक गेंदबाजी और वो हर चीज जो क्रिकेट मैच को रोमांचक बनाती है। लगभग हर सीजन में बैट्समैन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नए कीर्तिमान बनाते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है – IPL की फास्टेस्ट सेंचुरी।

आइए, एक नजर डालते हैं IPL इतिहास की फास्टेस्ट सेंचुरीज पर…

Fastest Centuries in IPL

बैट्समैनबॉलटीमबनामवेन्यूतारीख
क्रिस गेल30रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपुणे वारियर्सबेंगलुरु23 अप्रैल 2013
वैभव सूर्यवंशी35राजस्थान रॉयल्सगुजरात टायटन्सजयपुर28 अप्रैल 2025
वैभव सूर्यवंशी36राजस्थान रॉयल्ससनराइजर्स हैदराबादजयपुर25 अप्रैल 2026
यूसुफ पठान37राजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसमुंबई13 मार्च 2010
हेनरिक क्लासेन37सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइटराइडर्सदिल्ली25 मई 2025
डेविड मिलर38किंग्स इलेवन पंजाबरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमोहाली6 मई 2013
ट्रेविस हेड39सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु15 अप्रैल 2024
प्रियांश आर्य39पंजाब किंग्सचेन्नई सुपरकिंग्समुल्लानपुर7 अप्रैल 2025
अभिषेक शर्मा40सनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सहैदराबाद12 अप्रैल 2025
विल जैक्स41रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात टायटन्सअहमदाबाद28 अप्रैल 2024
एडम गिलक्रिस्ट42डेक्कन चार्जर्समुंबई इंडियंसमुंबई27 अप्रैल 2008
एबी डिविलियर्स43रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात लायन्सबेंगलुरु14 मई 2016
डेविड वार्नर43सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइटराइडर्सहैदराबाद30 अप्रैल 2017
रायन रिकल्टन44मुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबादमुंबई29 अप्रैल 2026
सनथ जयसूर्या45मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपरकिंग्समुंबई14 मई 2008
मयंक अग्रवाल45किंग्स इलेवन पंजाबराजस्थान रॉयल्सशारजाह27 सितंबर 2020
जॉनी बेयरस्टो45किंग्स इलेवन पंजाबकोलकाता नाइटराइडर्सईडन गार्डेन्स26 अप्रैल 2024
इशान किशन45सनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्सहैदराबाद23 मार्च 2025
तिलक वर्मा45मुंबई इंडियंसगुजरात टायटन्सअहमदाबाद20 अप्रैल 2026
टेबल लेटेस्ट मैच तक अपडेटेड है।

कोई नहीं भूल सकता क्रिस गेल का तूफान

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेल के बल्ले ने जो कोहराम मचाया था, उसे शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी कभी भूल पाएगा। गेल ने उस एक पारी में न सिर्फ फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि – टी-20 में हाइएस्ट निजी स्कोर (जो अभी भी उनके नाम है) और एक पारी में सर्वाधिक छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

यही नहीं, एक पारी में चौकों और छक्कों से सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। गेल ने उस मुकाबले में 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्के लगाते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। इसमें से 154 रन चौकों और छक्कों से बने थे।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी पहुंचे गेल के रिकॉर्ड के करीब

28 अप्रैल 2025 को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी गेल का fastest centuries in ipl रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे। जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने कुल 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई। यह आईपीएल इतिहास की सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी बनी। वे महज 5 गेंदों से गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

fastest centuries in ipl

उस मुकाबले में वैभव ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों व 11 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए थे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने महज 15.5 ओवरों में 210 रन का विशाल टारगेट हासिल किया था।

आईपीएल में रन चेज के दौरान लगी यह अबतक की फास्टेस्ट सेंचुरी भी है। 2026 के सीजन में वैभव ने एक और तेज शतक लगाया। 25 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने कुल 36 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। आईपीएल की फास्टेस्ट सेंचुरी में वैभव टॉप 3 में दो पोजीशन पर कब्जा जमाए हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड एक इंडियन के नाम, पर इंडिया के लिए नहीं

टी-20 में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के साहिल चौहान के नाम है। हरियाणा में जन्मे साहिल एस्टोनिया के लिए खेलते हैं। 17 जून 2024 को सिपरस के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने नाबाद 144 रन की पारी खेली। 100 रन का आंकड़ा पार करने के लिए उन्होंने कुल 27 गेंदें खेली थीं। इस तूफानी पारी में साहिल ने 6 चौके और 18 छक्के लगाए थे। एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी साहिल के नाम है।

नोट – यह लिस्ट आईपीएल 2026 के लास्ट मैच तक अपडेटेड है।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top