नई दिल्ली. क्या IPL 2026 एक रिकॉर्डतोड़ सीजन बनता जा रहा है ? दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार 25 अप्रैल जो हुआ, वह इसी ओर इशारा कर रहा है। डेल्ही कैपिटल्स के KL Rahul 152 runs inning के दौरान हुई चौकों और छक्कों की बरसात से दिल्ली की गर्मी को ठंडा कर दिया।
DC बनाम PBKS 2026 मैच में उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए केएल राहुल ने नॉटआउट 152 रन बनाए। इस तूफानी पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।
नितीश राणा ने भी राहुल का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने 44 गेंदों में 11 चौकों व 4 छक्कों से सजी 91 रन की पारी खेली। राहुल और राणा की इस साझेदारी के दम पर डेल्ही कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
राहुल यह कारनामा करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज
KL Rahul 152 runs inning महज एक पारी नहीं थी। यह एक इंडियन बैट्समैन द्वारा खेली गई टी-20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी थी। उन्होंने तिलक वर्मा द्वारा 23 नवंबर 2024 को बनाए इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
टी-20 क्रिकेट में टॉप 5 भारतीय पारियां इस प्रकार से रहीं-
- केएल राहुल – 152* रन – डेल्ही कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- तिलक वर्मा – 151 रन – हैदराबाद बनाम मेघालय – 23 नवंबर 2024
- अभिषेक शर्मा – 148 रन – पंजाब बनाम बंगाल – 30 नवंबर 2025
- श्रेयस अय्यर – मुंबई बनाम सिक्किम – 21 फरवरी 2019
- पुनीत बिष्ट – 146* रन – मेघालय बनाम मिजोरम – 13 जनवरी 2021
पर रिकॉर्ड की लिस्ट यहां खत्म नहीं होती। कहानी अभी बाकी है।
आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी
केएल राहुल ने शनिवार को आईपीएल के इतिहास में एक नया चैप्टर जोड़ दिया। इस टूर्नामेंट में 150+ रन की इनिंग खेलने वाले वे महज तीसरे बैट्समैन बने। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कुलम ने यह कारनामा किया है।
आईपीएल की टॉप 5 पर्सनल हाई स्कोर ये रहे
- क्रिस गेल – 175* रन – आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स – 23 अप्रैल 2013
- ब्रेंडन मैक्कुलम – 158* रन – केकेआर बनाम आरसीबी – 18 अप्रैल 2008
- केएल राहुल – 152 रन – डीसी बनाम पीबीकीएस – 25 अप्रैल 2026
- अभिषेक शर्मा – 141 रन – एसआरएच बनाम पीबीकेएस – 12 अप्रैल 2025
- क्विंटन डिकॉक – 140* रन – एलएसजी बनाम केकेआर – 18 मई 2022

दो साल बाद डेल्ही कैपिटल्स ने किया यह कारनामा
केएल राहुल ने सिर्फ पर्सनल रिकॉर्ड नहीं बनाया। उन्होंने डेल्ही कैपिटल्स को भी नई ऊंचाई तक पहुंचाया। आईपीएल में यह डीसी द्वारा बनाया अबतक का हाईएस्ट टीम स्कोर है।
इससे पहले डीसी ने 27 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 257/4 का स्कोर बनाया था। आईपीएल इतिहास में हाईएस्ट टीम स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। टीम ऑरेंज ने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 287/3 का स्कोर बनाया था।
KL Rahul 152 runs inning से टूटा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम अपनी टीम की फास्टेस्ट सेंचुरी का भी गवाह बना। केएल राहुल ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। वे डेल्ही कैपिटल्स के लिए फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन पूरे किए।
उनसे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। सहवाग ने 5 मई 2011 को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में कुल 48 गेंदों में सेंचुरी बनाए थी। उनके बाद 17 अप्रैल 2016 को क्विंटन डिकॉक ने भी 48 गेंदों में शतक लगाया था।
केएल राहुल ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह उन्हें इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है।
