Ind vs Pak T20 World Cup 2026: बस 68 रन… और रोहित शर्मा को पछाड़ गईं स्मृति मंधाना

बर्मिंघम. Ind vs Pak T20 World Cup 2026 मैच में टीम इंडिया एक बार फिर विजयी रही। बर्मिंघम में हुए मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। उप-कप्तान स्मृति मंधाना की 68 रन की पारी के दम पर इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट रखा। इस स्कोर में कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन) और ऋचा घोष (34 रन) का भी खास योगदान रहा। जवाब में पाकिस्तानी पारी 106 रन पर सिमट गई। 10 रन देकर 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इस जीत में भारतीय खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड भी बनाए। आइए, जानते हैं उन रिकॉर्ड्स को डीटेल में।

पहले रिकॉर्ड में मंधाना ने इंडिया के रोहित शर्मा समेत कई धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के खिलाफ Women’s T20 World Cup में सर्वाधिक रन के मामले में वे टॉप 5 में भी शुमार नहीं थीं। लेकिन कुल 68 रन बनाकर वो टॉप 3 बल्लेबाजों में पहुंच गईं। पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे पर मिताली राज का नाम आता है।

मंधाना ने अपनी फिफ्टी में कुल 44 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। मंधाना ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत को भी पीछे कर दिया। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज ये रहे –

प्लेयरमैचरनहाई स्कोर
विराट कोहली631282*
मिताली राज617056
स्मृति मंधाना512468
हरमनप्रीत कौर811636
जेमिमा रॉड्रिग्स39253*
पूनम राउत48954*
रिषभ पंत28142
रोहित शर्मा78130*

Ind vs Pak T20 World Cup 2026 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 170/6 पाकिस्तान के खिलाफ Women T20 World Cup में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंडिया का हाई स्कोर 151/3 का था, जो कि उसने 12 फरवरी 2023 को केप टाउन में बनाया था।

India vs Pakistan Women T20 World Cup Records

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी मैन्स टीम का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 5 रन से चूक गई। ओवरऑल भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ हाई स्कोर 175/7 रन का रहा है।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। 6.3 ओवरों तक पाकिस्तान ने 53 रन जोड़ लिए थे, लेकिन फिर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। दीप्ति शर्मा ने पहले स्पैल में ओपनर गुल फिरोजा और आयशा जफर को आउट किया।

पाकिस्तान को शुरुआती झटके देने के बाद इंडिया की श्री चारणी और शफाली वर्मा ने हमले किए। चारणी ने कुल 21 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं शफाली को 1 सफलता मिली।

दीप्ति ने 17वें ओवर में 3 विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी को 106 रन पर समेट दिया। उन्होंने 4 ओवरों में कुल 10 रन दिए और 5 विकेट झटके। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह इंडिया का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा।

दीप्ति ने साल 2009 में बनाए प्रियंका रॉय के रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रियंका ने पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ16 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट इंडियन बॉलिंग प्रदर्शन ये रहे-

प्लेयरबॉलिंग प्रदर्शनतारीख
दीप्ति शर्मा5/1014 जून 2026
प्रियंका रॉय5/1613 जून 2009
रुमेली धार3/1313 जून 2009
जसप्रीत बुमराह3/149 जून 2024
सोनिया डबिर3/142 अप्रैल 2014
इरफान पठान3/1624 सितंबर 2007
प्रियंका रॉय3/198 मई 2010
अरुंधति रेड्डी3/196 अक्टूबर 2024
श्री चरणी3/2114 जून 2026
एल बालाजी3/2230 सितंबर 2012
आरपी सिंह3/2624 सितंबर 2007
हार्दिक पंड्या3/3023 अक्टूबर 2022

ऐसी रही भारतीय टीम की पारी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही। पहले ही ओवर में ओपनर शफाली वर्मा सादिया इकबाल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठीं।

अभी टीम का स्कोर 18 रन ही पहुंचा था कि चौथे ओवर में जेमिमा रॉड्रिग्स भी आउट हो गईं। उन्हें तस्मिया रुबाब ने आउट किया। दो विकेट सस्ते में गिरने के बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

मंधाना और कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रमीन शमीम ने पाकिस्तान को ब्रेक-थ्रू दिलाया। उन्होंने मंधाना को आउट किया। उनके बाद आईं भारती फुलमाली भी सस्ते में आउट हुईं।

विकेटकीपर ऋचा घोष ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने कुल 17 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्का लगाते हुए 34 रन बनाए। कप्तान कौर ने भी 4 चौकों से सजी 36 रन की पारी खेली।

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 140