Smriti Mandhana Profile

स्मृति मंधाना

ओपनिंग बल्लेबाज, इंडिया

बर्थडे – 18 जुलाई 1996
बैटिंग स्टाइल – बायें हाथ की बल्लेबाज
Teams: इंडिया, Royal Challengers Bengaluru, एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्रिस्बेन हीट, इंडिया ग्रीन, सदर्न ब्रेव, सिडनी थंडर्स, वेस्टर्न स्टॉर्म, महाराष्ट्र वीमंस, ट्रेलब्लेजर्स

Smriti Mandhana Profile: फैक्ट फाइल

स्मृति मंधाना का जन्म तो मुंबई में हुआ, लेकिन महज दो साल उम्र में उनके पेरेंट्स उन्हें महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर सांगली ले आए। वहाँ न बड़ी अकादमी थी और न कोई fancy कोच।

स्मृति की प्रेरणा बने उनके बड़े भाई — श्रवण। स्मृति हमेशा उनके साथ नेट पर जाने की ज़िद करती थी। उनके पिता कभी “न” नहीं कहते थे, तो जब भी श्रवण नेट सेशन पर जाते, वो स्मृति के लिए हल्के गेंद डालते थे। कुछ ऐसी थी मंधाना के करियर की शुरुआत।

9 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत

स्मृति ने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में महज 9 साल की उम्र में डेब्यू किया। 13 साल की उम्र में सीनियर टीम के लिए खेलीं, और 16 साल में तो कप्तान भी बनीं।

मंधाना का इंटरनेशनल डेब्यू अप्रैल 2013 में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में हुआ। 2014 में इंग्लैंड टूर पर उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया — जहाँ उन्होंने पहली ही पारी में फिफ्टी ठोकी।

स्मृति मंधाना STATS

FormatRunsMatchesAverageHigh Score50/100
टेस्ट635848.841493/2
वनडे541112047.8813635/14
टी20 इंटरनेशनल449216930.3511235/1
WPL10233531.00967/0
WBBL9284325.08114*5/1
Women’s 1006762926.00785/0

Smriti Mandhana WPL STATS

सीजनरनएवरेजहाई स्कोर50/100
202637753.85963/0
202519724.62812/0
202430030.00802/0
202314918.62370/0

करियर हाईलाइट्स

  • स्मृति मंधाना WPL में सर्वाधिक कैच लेने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं। 2026 सीजन तक उनके नाम 21 कैच हैं।
  • RCB Women टीम ने मंधाना की कप्तानी में 2 खिताब जीते हैं।
  • WPL के फाइनल मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मंधाना के नाम है। उन्होंने 2 मैचों में 59 के औसत से 118 रन बनाए हैं।

मंधाना एक एलिगेंट लेफ्ट-हैंडर हैं। उनके बल्ले की टाइमिंग, कवर ड्राइव, कट शॉट — सब कुछ ऐसे चलते हैं जैसे घड़ी की सुई। और सिर्फ खूबसूरती नहीं — उनके बल्ले में ताकत भी है। यही कारण है कि महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है।

2025 — वो साल जिसे स्मृति ने ऐतिहासिक बना दिया

2025 स्मृति मंधाना का साल रहा। उस कैलेंडर ईयर में उन्होंने ODI में 1,362 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। साल 2025 में मंधाना ने 23 वनडे मैचों में 61.90 के एवरेज से 1362 रन बनाए, जिसमें 5 सेंचुरी और इतनी ही फिफ्टी शामिल रहीं।

सबसे बड़ी उपलब्धि आई 2 नवंबर 2025 को। जब मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में महिला टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से 434 रन बनाए।

इससे पहले मंधाना ने 28 जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में हुए T20I में 112 रन की पारी खेली। महिला टी20 इंटरनेशनल में यह किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर है। यही नहीं, मंधाना तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड्स

  • क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर।
  • स्मृति मंधाना सबसे कम पारियों में 5000 वनडे रन पूरे करने वाली क्रिकेटर।

स्मृति मंधाना के इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स

महिला ODI में सर्वाधिक नाइनटीज (90-99) के स्कोर
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक सेंचुरी (ODI)
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक वनडे रन
T20I में सर्वाधिक फिफ्टी

स्मृति मंधाना का करियर डेब्यू रिकॉर्ड

ODI

10 अप्रैल 2013
बनाम बांग्लादेश, अहमदाबाद में
25 रन

Test

13-16 अगस्त 2014
बनाम इंग्लैंड, वॉर्मस्ले में
22 रन, 51 रन

T20I

5 अप्रैल 2013
बनाम बांग्लादेश, वडोदरा में
39 रन

Smriti Mandhana ICC Rankings

  • ODI – #1
  • T20I – #5

स्मृति मंधाना का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन

महिला टी20 विश्व कप

मैच – 27
रन – 666
हाई स्कोर – 87
50 – 6

Related Page: Women’s T20 World Cup | India vs Pakistan T20 WC

महिला वनडे वर्ल्ड कप

मैच – 25
रन – 993
हाई स्कोर – 123
100/50 – 3/5

स्मृति मंधाना सेंचुरी लिस्ट

136 – बनाम साउथ अफ्रीका – 19 जून 2024

135 – बनाम साउथ अफ्रीका – 7 फरवरी 2018

135 – बनाम आयरलैंड – 15 जनवरी 2025

125 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 20 सितंबर 2025

123 – बनाम वेस्ट इंडीज – 12 मार्च 2022

117 – बनाम साउथ अफ्रीका – 16 जून 2024

117 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 17 सितंबर 2025

116 – बनाम श्रीलंका – 11 मई 2025

109 – बनाम न्यूजीलैंड – 23 अक्टूबर 2025

106* – बनाम वेस्ट इंडीज – 29 जून 2017

105 – बनाम न्यूजीलैंड – 24 जनवरी 2019

105 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 11 दिसंबर 2024

102 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 5 फरवरी 2016

100 – बनाम न्यूजीलैंड – 29 अक्टूबर 2024

149 – बनाम साउथ अफ्रीका – 28 जून 2024

127 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 30 सितंबर 2021

112 – बनाम इंग्लैंड – 28 जून 2025

WBBL

120 – बनाम थंडर – 3 अगस्त 2018

114* – बनाम रेनेगेड्स – 17 नवंबर 2021

Latest Smriti Mandhana News in Hindi

Smriti Mandhana FAQs

Smriti Mandhana की नेटवर्थ कितनी है?

June 2026 तक के डाटा के अनुसार स्मृति मंधाना की नेटवर्थ 34-40 करोड़ रुपए है।

स्मृति मंधाना ने वनडे में कितनी सेंचुरी लगाई हैं?

जून 2026 तक मंधाना ने वनडे में 14 सेंचुरी लगाई हैं।

Call To Action

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

Social Media पर फॉलो करें