T20I Mein India ka Biggest Run Chase: टीम इंडिया ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। क्राइस्टचर्च में हुए पहले T20I में कीवी टीम द्वारा बनाए 225/4 के जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में 230/6 का स्कोर बनाया। यह विदेशी मैदानों पर खेले T20I mein India ka biggest run chase रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने 6 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2020 में 200+ का टारगेट हासिल किया था। तब भी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में ही था। तब भारतीय टीम ने ऑकलैंड में 204/4 रन का स्कोर बनाया था।

क्राइस्टचर्च T20I में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ग्लेन फिलिप्स (82*) की हाफ सेंचुरी और फिन एलेन की उपयोगी 45 रन की पारी के दम पर मेजबान ने 225/4 का स्कोर बनाया था।

जवाब में भारतीय टीम ने 226 रन का टारगेट 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। 67 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। नमन धीर ने भी नाबाद 42 रन की तेज पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विदेशी मैदानों पर खेले T20I mein India ka biggest run chase ये रहे-

230/6 – बनाम न्यूजीलैंड – क्राइस्टचर्च – 22 अक्तूबर 2026
204/4 – बनाम न्यूजीलैंड – ऑकलैंड – 24 जनवरी 2020
201/3 – बनाम इंग्लैंड – ब्रिस्टल – 8 जुलाई 2018
200/3 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिडनी – 31 जनवरी 2016
195/4 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिडनी – 6 दिसंबर 2020

Sanju Samson T20I record in New Zealand: तोड़ा कप्तान श्रेयस का रिकॉर्ड

इस जीत में संजू सैमसन ने भी रिकॉर्ड बनाया। वे न्यूजीलैंड में टारगेट का जीत के साथ पीछा करते हुए T20i की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

24 जनवरी 2020 को श्रेयस ने 58* रन बनाए थे। सैमसन ने 67 रन बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी में कुल 33 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

विदेशी मैदान पर सफल रन चेज में सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर T20I में नाबाद 101 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड में सफल रन चेज में टॉप 5 भारतीय पारी ये रहीं-

  • 67 रन – संजू सैमसन – 22 अक्तूबर 2026
  • 58* – श्रेयस अय्यर – 24 जनवरी 2020
  • 57* – केएल राहुल – 26 जनवरी 2020
  • 56 – केएल राहुल – 24 जनवरी 2020
  • 50 – रोहित शर्मा – 31 जनवरी 2016

नमन धीर ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया के इस रन चेज में नमन धीर का भी बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कुल 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 42 रन बनाए। इस फटाफट पारी के साथ ही उन्होंने 18 साल पुराने भारतीय रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

नमन धीर भारत के लिए रन चेज में 7-8वीं पोजिशन पर खेलते हुए विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने साल 2009 में बने यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पठान ने 14 जून 2009 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 33 रन बनाए थे।

7-8वीं पोजिशन पर विदेशी मैदान पर रन चेज में टॉप 5 भारतीय इनिंग्स ये रहीं –

  • 42* रन – नमन धीर – बनाम न्यूजीलैंड (क्राइस्टचर्च) – 22 अक्तूबर 2026
  • 33* – यूसुफ पठान – बनाम इंग्लैंड (लॉर्ड्स) – 14 जून 2009
  • 33* – दिनेश कार्तिक – बनाम न्यूजीलैंड (हैमिल्टन) – 10 फरवरी 2019
  • 27 रन – वाशिंगटन सुंदर – बनाम जिम्बाब्वे (हरारे) – 6 जुलाई 2024
  • 26* – क्रुणाल पंड्या – बनाम न्यूजीलैंड (हैमिल्टन) – 10 फरवरी 2019

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली। भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जानने के लिए यहां क्लिक करें – टीम इंडिया का शेड्यूल

Source: cricinfo

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *