Ishan Kishan vs Virat Kohli T20 Stats: क्या विराट से बेहतर रहा ईशान का परफॉर्मेंस?

CIN डेस्क. इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज टी20i सीरीज में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला। 6 अक्तूबर को लखनऊ में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने अपनी 37 रन की पारी के दौरान विराट कोहली का दशक पुराना रिकॉर्ड ढेर कर दिया। अब वे एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन (इंटरनेशनल + घरेलू) बनाने वाले इंडियन बन गए। इस रिकॉर्ड ने फैन्स को Ishan Kishan vs Virat Kohli T20 Stats के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।

कोहली ने साल 2016 में 1614 रन बनाए थे। ईशान ने 2026 में 10 अक्तूबर खेले 46 टी20 मैचों में 1687 रन बनाए। इसके साथ ही वे इस खास रिकॉर्ड में कोहली से आगे निकल गए। वे आंकड़ों में तो आगे निकल गए, लेकिन क्या उनका परफॉर्मेंस विराट से बेहतर था? आइए, इस रिकॉर्ड को विस्तार से जानते हैं।

कैसे बना Ishan Kishan का रिकॉर्ड?

ईशान साल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मैचों में 40.13 के औसत से 6 हाफ सेंचुरी समेत 602 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन 60 चौके और 32 छक्के लगाए।

Ishan Kishan IPL record: आईपीएल के एक सीजन में यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा। इससे पहले साल 2020 में उन्होंने 500 रन का आंकड़ा पार किया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो ईशान ने 10 अक्तूबर 2026 तक 31 T20i मैच खेले। इन 31 मैचों में उन्होंने 38.75 के औसत से 1085 रन बनाए। इस साल वे 10 अक्तूबर तक 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।

6 अक्तूबर को लखनऊ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में उन्होंने 37* रन बनाए। मैच से पहले उनके 1607 रन थे। भारतीय पारी के 5वें ओवर में रॉस्टन की गेंद पर उन्होंने विराट कोहली के 1614 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

कैसे बना था विराट कोहली का टी20 रिकॉर्ड?

IPL 2016 विराट कोहली के करियर का सबसे बेहतरीन सीजन था। उस सीजन उन्होंने 81.08 के औसत से 973 रन बनाए थे। 2016 में ही विराट ने एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था, जोकि 2026 में भी कायम है।

कोहली ने 2016 आईपीएल में 4 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी लगाई थीं। उन्होंने उस सीजन में 83 चौके और 38 छक्के लगाए थे।

इंटरनेशनल लेवल पर भी विराट का प्रदर्शन बेहतरीन था। उन्होंने 15 मैचों में 106.83 के औसत से 641 रन बनाए थे। जिनमें 7 हाफ सेंचुरी शामिल थीं।

उसी साल विराट एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बने थे। 2016 तक एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल (1665 रन) के नाम था। विराट उस रिकॉर्ड से 51 रन दूर रह गए थे।

Ishan Kishan vs Virat Kohli T20 Stats: किसका रिकॉर्ड है बेहतर?

रनों की बात करें तो ईशान किशन विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। वे साल खत्म होने से पहले ही कोहली को पछाड़ चुके हैं। लेकिन एक मामले में वे उनकी बराबरी नहीं कर सके – रनों की औसत।

विराट कोहली ने जहां 1614 रन बनाने के लिए कुल 29 पारियां खेली थीं। वहीं किशन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 45 पारियां खेलीं। विराट ने 89.66 के औसत से रन बनाए थे, लेकिन किशन का एवरेज 39.14 का रहा।

लेकिन क्या बल्लेबाज का काम सिर्फ तेजी से रन बनाना है? बल्लेबाजी के रिकॉर्ड देखने में तभी अच्छे लगते हैं जब टीम को जीत मिले। रिकॉर्ड का असली अंतर वहीं आता है। आइए, देखते हैं एक कैलेंडर ईयर में जीते हुए टी20 मैचों में ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैट्समैन कौन से हैं।

ईशान किशन – 1315 रन (जीते हुए मैच 31) – साल 2026
अभिषेक शर्मा – 1185 रन (जीते हुए मैच 25) – साल 2025
विराट कोहली – 1147 रन (जीते हुए मैच 20) – साल 2016

इन आंकड़ों से ईशान किशन का रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत और बेहतरीन नजर आता है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है…

क्या ईशान किशन तोड़ पाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?

साल 2026 अभी खत्म नहीं हुआ। दिसंबर 2026 तक टीम इंडिया को 8 टी20 इंटरनेशनल खेलने हैं। ईशान किशन भारतीय रिकॉर्ड तो बना चुके हैं। अब उनके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड का मौका है।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के निकोलस पूरन के नाम है। उन्होंने साल 2024 में 40.89 के औसत से 2331 रन बनाए थे।

ईशान इस रिकॉर्ड से 644 रन दूर हैं और वे 8 मैच और खेल सकते हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें 80.5 के औसत से रन बनाने होंगे। यह वाकई एक कठिन काम होगा।

ishan kishan IPL record

एक और रिकॉर्ड है जो कि वे तोड़ सकते हैं। वह रिकॉर्ड है एक कैलेंडर ईयर में टीम को जीत दिलाते हुए सर्वाधिक टी20 रन। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में किशन पांचवें नंबर पर हैं। नंबर 1 पर 1661 रन के साथ निकोलस पूरन का नाम है।

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दो बातों का होना जरूरी है-

  • अगले 8 मैच टीम इंडिया जीते।
  • किशन इन आगामी 8 मैचों में 43.25 के औसत से 346 रन बनाएं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना एक कठिन मिशन होगा। लेकिन एक बात तो पक्की हो गई – Ishan Kishan vs Virat Kohli T20 Stats में ईशान किशन का 2026 में बना यह टी20 रिकॉर्ड वाकई सॉलिड है।

WhatsApp पर पाएं लेटेस्ट रिकॉर्ड के अपडेट

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *