T20 cricket world records : टी-20 क्रिकेट का फीवर नॉनस्टॉप है। इंडियन प्रीमियर लीग हो या टी-20 वर्ल्ड कप, ये सभी मुकाबले फैन्स को हमेशा रोमांचित करते हैं। इस साल जून में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं क्रिकेट के इस फॉर्मेट की 10 सरप्राइज करने वाली बातें।
मैच जिताने में एक्सपर्ट हैं रोहित-विराट

टी-20 फॉर्मेट में नंबर 1 मैच विनिंग बैट्समैन हैं रोहित शर्मा। रोहित ने अपने टी-20 करियर में 159 मैच खेले। उनमें से 109 मैचों में इंडिया को जीत मिली। हिटमैन ने मैच विनिंग 104 इनिंग्स में 3296 रन बनाए। यह T20 cricket world records में शामिल है। टीम को जीत दिलाते हुए उन्होंने 3 सेंचुरी और 28 फिफ्टी प्लस स्कोर भी बनाए।
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम आता है। आजम अपने टी-20 करियर में 145 मैच खेल चुके हैं (14 मई 2026 तक के आंकड़े)। इनमें से कुल 85 मैचों में वे अपनी टीम को जीत दिला सके। 83 मैच विनिंग पारियों में उनके खाते में 3042 रन दर्ज हैं। इसमें 3 सेंचुरी और 27 हाफ सेंचुरी शुमार हैं।
वहीं विराट कोहली इस स्पेशल रिकॉर्ड में तीसरे पायदान पर हैं। साल 2024 में टी-20 क्रिकेट से रिटायर होने वाले विराट ने अपने करियर में 125 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनमें से 82 बार इंडिया को जीत मिली।
विराट ने जीते हुए मैचों की 78 इनिंग्स में 2979 रन बनाए। उनके करियर की एकमात्र टी-20 सेंचुरी भी जीते हुए मैच में आई। उसके अलावा विराट ने 27 पचासे भी लगाए। जीत दिलाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैट्समैन ये रहे-
- रोहित शर्मा – 3296
- बाबर आजम – 3042
- विराट कोहली – 2979
- सूर्यकुमार यादव – 2552
- जोस बटलर – 2477
मैच विनर है अफगानी बॉलर

टी-20 बॉलिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान स्टार हैं। टीम को जीत दिलाते हुए सबसे ज्यादा विकेट का t20 cricket world record उनके नाम है। उन्होंने 71 मैच (जीते हुए) में 10.76 के औसत से 140 विकेट लिए। इसमें से 98 टीम स्कोर डिफेंड करते हुए लिए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 3 रन देकर 5 विकेट का रहा है।
इंडिया के लिए मैच जिताते हुए सर्वाधिक विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं। उन्होंने 14 मई 2026 तक 84 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनमें से 64 में इंडिया को जीत मिली। मैच विनिंग मैचों में अर्शदीप ने 106 विकेट झटके। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 5/51 का रहा।
जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स ये रहे-
- राशिद खान (अफगानिस्तान) – 140 विकेट
- इश सोढी (न्यूजीलैंड) – 117
- एच सस्न्योन्डो (यूगांडा) – 113
- अदिल राशिद (इंग्लैंड) – 110
- एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 110
धवन-रोहित हैं नंबर 1 जोड़ी

टी-20 क्रिकेट में पार्टनरशिप भी अहमियत रखती है। इंडिया के लिए मैच विनिंग जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा की है। जीते हुए मैचों में दोनों ने सबसे ज्यादा 1575 रन जोड़े। इसमें 4 सेंचुरी पार्टनरशिप शामिल रहीं।
हालांकि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम है। इन दोनों ने 42 पारियों में 2367 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच बेस्ट पार्टनरशिप 203* रन की रही। इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के लिए 10 पारियों में सेंचुरी पार्टनरशिप की।
विनिंग मैचों की टॉप 5 जोड़ियां ये रहीं-
- बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 2367 रन
- आसिफ शेख और के भर्तेल (नेपाल) – 1577 रन
- शिखर धवन और रोहित शर्मा (इंडिया) – 1575 रन
- केएल राहुल और रोहित शर्मा (इंडिया) – 1531 रन
- ए बॉलबिर्नी और पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 1367 रन
सबसे बूढ़ा डेब्यूटांट
जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की तैयारी करते हैं, उस उम्र में कई लोगों ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू भी किया है। सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फॉल्कलैंड आइलैंड के ए. ब्राउनली के नाम है। उन्होंने 10 मार्च 2025 को कोस्टा रीका के खिलाफ मैच में डेब्यू किया। डेब्यू मैच में उनकी उम्र 62 साल 145 दिन थी। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले।
टी-20 इंटरनेशनल की फास्टेस्ट सेंचुरी
टी-20 इंटरनेशनल की एक इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने 17 जून 2024 को सिपरस के खिलाफ मैच में कुल 41 गेंदों में 144 रन की पारी खेली। उस सेंचुरी में उन्होंने 18 छक्के लगाए।
उस मुकाबले में साहिल ने कुल 27 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। यह टी-20 इंटरनेशनल की फास्टेस्ट सेंचुरी भी रही।
