CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

राजकोट में रोहित की सेंचुरी

rohit sharma record in rajkot t20: बांग्लादेथाश के खिलाफ टी-20 मुकाबले में यह खास रिकॉर्ड बनाया कप्तान रोहित शर्मा ने। इस मामले में विराट कोहली जैसे धुरंधर भी हैं उनसे पीछे।

rohit sharma के लिए rajkot T-20 खास रहा। यह उनके करियर का 100वां इंटरनेशनल टी-20 मैच था। उन्होंने सेंचुरियन टी-20 मैच को हाफ सेंचुरी लगाकर और स्पेशल बना दिया। उन्होंने 05 रन बनाए, जिसमें 6 सिक्स और इतने ही फोर शामिल रहे। यह मुकाम हासिल करने वाले वे वर्ल्ड के महज दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 100+ टी-20 मैच खेले हैं। इस खास रिकॉर्ड से पहले आइए जानें टी-20 में कितने स्पेशल हैं रो-HIT शर्मा।

सेंचुरी किंग हैं rohit

rohit sharma record in rajkot t20: रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाई हैं। उनके खाते में 4 शतक हैं। पहली बार उन्होंने 2 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला टी-20 में 106 रन स्कोर किए थे। 8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने घर से बाहर सेंचुरी लगाने का कारनामा किया।

ये भी पढ़ें – हार गई इंडिया: T-20 में ऐसा है रिपोर्ट कार्ड

उनका हाई स्कोर 118 रन का है। यह उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2017 को इंदौर में बनाया। 6 नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में सेंचुरी लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

सिक्स लगाने में भी एक्सपर्ट

rohit sharma टी-20 इंटरनेशनल में सिक्स लगाने के मामले में भी किंग हैं। उन्होंने 91 पारियों में 136 के स्ट्राइक रेट से 109 सिक्स लगाए हैं। 

रन मशीन हैं rohit

रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले 99 मैचों में 31.84 के एवरेज से 2452 रन बनाए हैं। इसमें 4 सेंचुरी और 17 फिफ्टी शामिल हैं। विराट कोहली इस मामले में उनसे महज 2 रन पीछे हैं।

तीनों फॉर्मेट में टॉप पर

रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स की आईसीसी रैंकिंग के टॉप 10 में हैं। टी-20 में वे नंबर 7 पर हैं। विराट कोहली और लोकेश राहुल उनसे पीछे 10वें व 9वें स्थान पर हैं। वनडे में वे सिर्फ विराट से पीछे हैं। वे रैंकिंग में नंबर 2 पर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन टेस्ट परफॉर्मेंस से वे 10वें रैंक पर आ गए हैं।

ऑफ ब्रेक बॉलर हैं रोहित

रोहित शर्मा ऑफ ब्रेक बॉलिंग करते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल टी-20 में एक विकेट भी लिया है। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान उनका एकमात्र शिकार हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 2009 को नागपुर में उन्हें आउट किया था। वे ओवरऑल टी-20 में 29 विकेट ले चुके हैं। उनका बेस्ट 6 रन देकर 4 विकेट का रहा है। वनडे और टेस्ट में भी वे विकेट ले चुके हैं।
FOLLOW US

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top