CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

ms dhoni ipl 2024: धोनी ने दिखाया दम, तीसरे ही मैच में ठोकी ‘ट्रिपल सेंचुरी’

ms dhoni ipl 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे। उन्होंने यह जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के युवा कंधों पर डाल दी। लेकिन वे रिकॉर्ड नहीं बना रहे, ऐसा बिल्कुल नहीं। CSK vs DC मुकाबले में धोनी ने एक बेजोड़ ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। यह उपलब्धि उन्होंने बल्ले से नहीं, बल्कि अपने ग्लव्स से हासिल की।

इस खास ट्रिपल सेंचुरी के बाद धोनी ने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली डेल्ही कैपिटल्स के गेंदबाजों को बल्ले से भी धोया। चेन्नई सुपरकिंग्स जीत से तो चूक गई, लेकिन फैन्स को माही भाई का तूफानी अंदाज जरूर देखने को मिला। धोनी ने कुल 16 गेंदों में चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बनाए। आइए जानते हैं धोनी की खास ट्रिपल सेंचुरी के बारे में…

ट्रिपल सेंचुरी क्लब के इकलौते मेम्बर माही

दिल्ली कैपिटल्स की पारी में पृथ्वी शॉ ने 43 रन की धुआंधार पारी खेली। लेकिन 11वें ओवर की चौथी गेंद पर वे धोनी की फुर्ती के आगे फेल हो गए। रवींद्र जाडेजा की गेंद पर ms dhoni ipl 2024 ने एक बेहतरीन कैच लपका। टी-20 क्रिकेट में यह धोनी का 300वां शिकार था। यह कारनामा करने वाले वे वर्ल्ड के इकलौते विकेटकीपर बन गए। उन्होंने 380 मैचों में 300 डिसमिसल्स किए हैं, जिनमें 213 कैच और 87 स्टम्पिंग्स शामिल हैं।

धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने अब तक खेले 253 मैचों में 184 डिसमिसल्स किए हैं। इनमें 142 कैच और 42 स्टम्पिंग शामिल हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने अबतक 169 डिसमिसल्स किए।

डबल सेंचुरी से चूके ms dhoni

ms dhoni ipl 2024 में कप्तानी संभालकर एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते थे। उनके पास आईपीएल इतिहास में 200 मैच जीतने वाला कप्तान बनने का सुनहरा मौका था। लेकिन धोनी ने इस रिकॉर्ड का पीछा नहीं किया। धोनी ने टी-20 फॉर्मेट में 322 नेशनल-इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी संभाली। वे इंडियन नेशनल टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के अतिरिक्त राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के भी कप्तान रहे। 322 मैचों में से 189 मुकाबलों में धोनी की टीम विजयी रही। उन्हें कुल 127 बार हार मिली और 2 बार मैच टाई हुआ। चार मैचों का नतीजा नहीं निकल सका।

ms dhoni ipl 2024

यदि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2024 के सीजन में 11 मैच जीतती, तो वे टी-20 प्रारूप में 200 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाते। टी-20 फॉर्मेट के इस बेहतरीन टूर्नामेंट में धोनी ने ढेरों रिकॉर्ड बनाए, जोकि अटूट हैं। आइए, जानते हैं इन्हीं रिकॉर्ड्स को डीटेल में…

तोड़ सकते हैं एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 184 मैचों में 5162 रन बनाए। इसमें 3 सेंचुरी और 40 फिफ्टी शामिल रहीं। धोनी इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 43 रन दूर हैं। वे इस सीजन में यह रिकॉर्ड बेशक तोड़ देंगे। 

धोनी ने 253 मैचों में 39 के एवरेज से 5119 रन बनाए हैं। इसमें कोई सेंचुरी तो नहीं है, लेकिन 24 ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी जरूर शामिल हैं। इस रिकॉर्ड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक भी दौड़ में हैं। उन्होंने अबतक खेले 245 मैचों में 4602 रन बनाए हैं।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top