CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

T20 के जय-वीरू हैं Virat and Rohit Sharma, records कर देंगे हैरान

विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं। इन दोनों धुरंधरों ने इस फॉर्मेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए। यही नहीं, कुछ रिकॉर्ड तो Virat and Rohit Sharma record के नाम से ही फेमस हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कोहली की रोहित शर्मा के साथ जोड़ी काबिल-ए-तारीफ है। आइए, टी-20 में इस जोड़ी के कारनामो को विस्तार से जानते हैं…

Virat and Rohit Sharma record है वर्ल्ड में नं. 1

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों में ये दोनों भारतीय शुमार हैं। रिटायरमेंट तक इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में दोनों सिर्फ एकदूसरे का पीछा करते रहे। कभी रोहित शर्मा आगे रहते हैं तो कभी विराट। हालांकि, इन दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम आगे निकल गए। साल 2024 तक सर्वाधिक इंटरनेशनल टी-20 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। इस फॉर्मेट में 4000 प्लस रन बनाने वाले वे पहले बल्लेबाज थे।

रिटायरमेंट तक उन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 48.69 की बेहतरीन एवरेज से 4188 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 38 फिफ्टी शुमार हैं।

रोहित शर्मा भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्होंने 159 टी-20 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए। इसमें पांच सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें – Ashwin 100th test record: अश्विन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वार्न-मैक्ग्राथ भी पीछे

नंबर 1 मैच विनर हैं रोहित-विराट

इंटरनेशनल टी-20 में मैच जीतते हुए सर्वाधिक रन बनाने में भी रोहित-विराट टॉपर हैं। प्रेजेंट (मई 2026 तक) में यह विश्व कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 109 मैचों की 104 पारियों में 3296 रन बनाए हैं। उन्होंने जीते हुए मैचों में तीन सेंचुरी और 28 बार पचासा लगाया है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में विराट कोहली तीसरे क्रम पर हैं। उन्होंने 82 मैचों की 78 पारियों में 59.58 के एवरेज से 2979 रन बनाए। उनके टी-20 करियर की एकमात्र सेंचुरी मैच जिताते हुए लगी। फिफ्टी लगाने के मामले में वे 27 हाफ सेंचुरी के साथ रोहित से एक कदम पीछे हैं। इस रिकॉर्ड में बाबर आजम दूसरे नंबर पर बैठे हैं।

पार्टनरशिप में 1000+ रन

Virat and Rohit Sharma record में तीसरे नंबर पर आता है पार्टनरशिप का रिकॉर्ड। जब बात टी-20 में पार्टनरशिप की हो, तो भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा से बेहतर कोई पार्टनर नहीं है। वे इंडिया की टॉप 3 टी-20 जोड़ियों में जोड़ीदार हैं। विराट कोहली के साथ उनकी जोड़ी भारतीय रैंकिंग में तीसरे क्रम पर है। विराट और रोहित ने साथ में बैटिंग करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट में की 42 साझेदारियों में 1350 रन जोड़े। इसमें तीन पार्टनरशिप 100+ और पांच 50+ रन की रही। 

इस फॉर्मेट में भारत की नंबर 1 जोड़ी लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की है। दोनों ने एक साथ 42 साझेदारियाँ निभाईं, जिनमें 1897 रन बने। इन दोनों बल्लेबाजों ने साथ में पांच शतकीय और दस अर्धशतकीय पार्टनरशिप्स की हैं। दूसरी सबसे सफल जोड़ी रोहित और शिखर धवन की रही, जिन्होंने 52 पार्टनरशिप्स में 1743 रन जोड़े। इसमें चार सेंचुरी और सात हाफ सेंचुरी साझेदारियां रहीं।

इंटरनेशनल टी-20 में बेस्ट जोड़ी पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की है। इन दोनों के बीच 70 साझेदारियां हुईं, जिनमें सर्वाधिक 3300 रन जोड़े गए। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का विश्व कीर्तिमान भी इसी जोड़ी के नाम है। दोनों ने 10 मैचों में 100+ रन की पार्टनरशिप की, और 15 मैचों में 50+ रन की साझेदारी हुई।

बतौर कप्तान रन भी टक्कर के

जब बात कप्तानी की आती है, तब विराट-रोहित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से तो आगे हैं। लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड इनके नाम नहीं है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 62 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले, जिनकी 62 पारियों में उन्होंने 37.74 के एवरेज से 1905 रन बनाए। इसमें तीन सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वहीं कोहली ने बतौर कप्तान 50 मैच खेले, जिनकी 46 पारियों में उन्होंने 1570 रन बनाए। वे कोई शतक तो नहीं लगा सके, लेकिन उनके बल्ले से 13 पचासे जरूर निकले।

बतौर कप्तान सर्वाधिक इंटरनेशनल टी-20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। आजम ने 85 मैचों की 78 पारियों में 2642 रन बनाए। इसमें 3 सेंचुरी और 23 हाफ सेंचुरी शुमार हैं।

Facebook

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top