विराट कोहली सेंचुरी लिस्ट: NZ के खिलाफ कोहली बनाएंगे 1 और वर्ल्ड रिकॉर्ड

CIN डेस्क. विराट कोहली वनडे के धाकड़ खिलाड़ी हैं। खासकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। विराट कोहली सेंचुरी लिस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कोहली के नाम दर्ज है।

इस रिकॉर्ड में वे सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 7 सेंचुरी लगाई हैं। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने 6 सेंचुरी लगाईं। सचिन तेंदुलकर के खाते में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 सेंचुरी दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी

विराट कोहली सेंचुरी लिस्ट – 7 रिकॉर्ड शतकों की कहानी

तारीखमैदानरन
28 Nov 2010गुवाहाटी105
19 Jan 2014नेपियर123
23 Oct 2016मोहाली154*
22 Oct 2017मुंबई121
29 Oct 2017कानपुर113
15 Nov 2023मुंबई117
18 Jan 2026इंदौर124

पहला शतक

विराट कोहली को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई कुछ ज्यादा ही भाती है। इस टीम के खिलाफ दूसरे ही वनडे में उन्होंने शतक लगाया था। 28 नवंबर 2010 को गुवाहाटी में हुए उस एकदिवसीय मुकाबले में विराट ने 105 रन बनाए थे।

उस वनडे सीरीज के अगले दो मैचों में उन्होंने क्रमशः 64 और 63* रन की पारियां खेली थीं।

कोहली का दूसरा शतक vs NZ

साल 2014 में विराट पहली बार न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलने गए। 19 जनवरी 2014 को नेपियर में खेले पहले ही वनडे में उन्होंने 123 रन की लाजवाब पारी खेली थी। उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 293 रन का टारगेट रखा था।

जवाब में विराट ने 11 चौके व 2 छक्के लगाते हुए 123 रन बनाए थे। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ न मिल सका और इंडिया वह मैच हार गई।

अगले वनडे में उन्होंने 78 रन बनाए थे। सीरीज के लास्ट वनडे में भी उनका बल्ला बोला और उन्होंने 82 रन बनाए।

ये भी जानिए – टीम इंडिया के बल्लेबाजों के वनडे रिकॉर्ड

तीसरा शतक

कीवी टीम के खिलाफ तीसरी सेंचुरी आई साल 2016 में। 23 अक्तूबर 2016 को मोहाली वनडे में कोहली ने 154* रन बनाए। उस मैच में भारत के सामने 286 रन का लक्ष्य था।

जवाब में इंडिया के पहले दो विकेट कुल 41 रन के योग पर गिर गए थे। फिर विराट ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 151 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

विराट ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 154 रन बनाए थे।

चौथा शतक

साल 2017 में न्यूजीलैंड इंडिया टूर पर थी। तब वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट ने शतक लगाया। उन्होंने 22 अक्तूबर 2017 को वानखेड़े में हुए वनडे में 121 रन बनाए।

हालांकि उस मैच में इंडिया हार गई। भारतीय टीम ने 281 रन का टारगेट दिया और कीवी टीम ने 1 ओवर बाकी रहते उसे हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां वनडे शतक

साल 2017 की उसी सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भी कोहली का बल्ला जमकर बोला। 29 अक्तूबर 2017 को कानपुर में हुए उस वनडे में कोहली ने कुल 106 गेंदों में 9 चौके व 1 छक्के समेत 113 रन बनाए।

उस मैच में रोहित शर्मा ने भी 147 रन की पारी खेली। इन दोनों शतकों के दम पर इंडिया ने 337/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड 50 ओवरों में 331 रन ही बना सकी।

छठवां शतक

2017 के बाद भारतीय टीम दो बार (2019 और 2020) न्यूजीलैंड टूर पर गई, लेकिन तब कोहली का बल्ला थोड़ा शांत रहा। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड में कोहली ने पिछले दो-तीन सीरीज की कसर पूरी की।

22 अक्टूबर 2023 को धर्मशाला में हुए ग्रुप मैच में कोहली ने बेहतरीन पारी खेले। उस मैच में इंडिया ने 4 विकेट से बेहतरीन जीत तो दर्ज की, लेकिन कोहली शतक से चूक गए। 274 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 95 रन की पारी खेली।

15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला गया। यहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 397/4 का स्कोर बनाया। इस स्कोर में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा।

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने 117 रन की पारी खेली। उस शतक में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 105 रन और शुभमन गिल ने 80* रन की पारी खेली।

मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी (7/57) के दम पर भारतीय टीम ने मैच 70 रन से जीता और फाइनल में जगह बनाई।

सातवां शतक : यहां बनी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमें अगली बार साल 2025 में टकराईं, लेकिन तब विराट कुछ खास नहीं कर सके। साल 2026 में वे एक बार फिर बेहतरीन लय में नजर आए। पहले ही मैच में उन्होंने 93 रन की पारी खेली।

18 जनवरी 2026 को इंदौर में हुए वनडे में कोहली ने 124 रन की पारी खेली। हालांकि उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया।

विराट कोहली के सभी वनडे रिकॉर्डों के लिए क्लिक करें

विराट कोहली बना सकते हैं एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली साल 2026 के न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज की टीम इंडिया स्क्वाड का हिस्सा हैं। वनडे सीरीज में इंडिया नेक्स्ट मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेलेगी। इस इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

यह रिकॉर्ड में वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन। प्रेजेंट में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 51 वनडे मैचों में 1971 रन बनाए। इसमें 6 सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी शामिल रहीं।

कोहली ने 3 नवंबर 2026 तक कीवी टीम के खिलाफ खेले 36 वनडे मैचों में 1897 रन बनाए। वे वर्ल्ड रिकॉर्ड से 74 रन दूर हैं। वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज ये रहे-

  • रिकी पोंटिंग – 1971 रन
  • विराट कोहली – 1897 रन
  • सचिन तेंदुलकर – 1750 रन
  • कुमार संगकारा – 1568 रन
  • सनथ जयसूर्या – 1519 रन

नोट – यह रिकॉर्ड क्रिकइंफो के डाटा के आधार पर है।

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *