CIN डेस्क. विराट कोहली 5 नवंबर 2026 को 38वां जन्मदिन बना रहे हैं। कोहली वनडे के बेताज बादशाह हैं। सर्वाधिक रन बनाने में जरूर वे दूसरे पायदान पर हैं, लेकिन कई ऐसे कीर्तिमान हैं जो उन्हें खेल के इस फॉर्मेट में अमर कर चुके हैं। आइए, उनके बर्थडे पर जानते हैं Virat Kohli Ke 5 World Record के बारे में।
23 की उम्र में सर्वाधिक वनडे सेंचुरी
यह एक ऐसा कीर्तिमान है जो लंबे अरसे तक बरकरार रहेगा। इस कीर्तिमान के टूटने के लिए किसी बेहद टैलेंटेड बल्लेबाज को डेब्यू करना होगा। यह रिकॉर्ड है – 23 की उम्र में सर्वाधिक वनडे सेंचुरी। महज 23 की उम्र में 13 वनडे सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
कोहली का वनडे डेब्यू 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में हुई। उन्होंने पहली वनडे सेंचुरी लगभग 16 महीने बाद 24 दिसंबर 2009 को लगाई। वह मैच भी श्रीलंका के खिलाफ था। उस मैच से जो दनादन सेंचुरी का सिलसिला शुरू हुआ, वह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने पर खत्म हुआ।
कोहली ने 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर वनडे में 183 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 11वां वनडे शतक था। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 23 की उम्र में 11 वनडे सेंचुरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।
21 जुलाई 2012 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 106 रन बनाकर कोहली ने तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। श्रीलंका के ही विरुद्ध 31 जुलाई 2012 को हुए वनडे में कोहली ने 13वीं वनडे सेंचुरी लगाकर इस रिकॉर्ड को ज्यादा मजबूत बना दिया।
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने भी 23 की उम्र में 11 सेंचुरी लगाईं, लेकिन वे कोहली के कीर्तिमान तक नहीं पहुंच सके।
23 की उम्र तक सर्वाधिक वनडे सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली (2008-2012) – 13 शतक
क्विंटन डिकॉक (2013-2016) – 11 शतक
सचिन तेंदुलकर (1989-1997) – 11 शतक
बाबर आजम (2015-2018) – 8 शतक
रहमानुल्लाह गुरबाज (2021-2025) – 8 शतक
Virat Kohli Ke 5 World Record: चेज करते हुए वनडे में सर्वाधिक रन
वनडे की पहली पारी में रन बनाना थोड़ा आसान होता है। लेकिन असली चैलेंज बड़े टारगेट मिलने के बाद उसे चेज करते हुए रन बनाना होता है। विराट कोहली इसी कला के मास्टर हैं। वनडे में रन चेज के दौरान सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है।
यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कोहली ने 4 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में बनाया। उनसे पहले यह कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम था। कोहली ने 180 वनडे मैचों में टारगेट चेज करते हुए 66.21 के एवरेज से 8741 रन बनाए। इसमें 30 सेंचुरी और 46 हाफ सेंचुरी शुमार रहीं।
चेज करते हुए उनकी सबसे यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में देखने को मिली। 18 मार्च 2012 को हुए उस एशिया कप मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 330 रन की चुनौती रखी थी। जवाब में इंडिया का पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर गिर गया था।
ऐसे में कोहली ने सचिन तेंदुलकर के साथ यादगार 132 रन की साझेदारी निभाई थी। उन्होंने 148 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 183 रन बनाए थे। 48वें ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने टीम को 318/4 के कम्फर्टेबल स्कोर तक पहुंचा दिया था।
वनडे में रन चेज के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली – 8741 रन
सचिन तेंदुलकर – 8720 रन
रोहित शर्मा – 6801 रन
सनथ जयसूर्या – 5742
जैक्स कैलिस – 5575
प्रेजेंट टाइम में कोई बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब नहीं है।
वनडे में तीसरे क्रम पर खेलते हुए सर्वाधिक रन
वनडे में पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। वे तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
प्रेजेंट टाइम के बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम उनके करीब दिखते हैं। 5 नवंबर 2026 तक खेले 125 वनडे मैचों में आजम ने 6054 रन बनाए हैं। 13 हजार का आंकड़ा पार करने के लिए उन्हें लगभग 7 हजार रन बनाने होंगे।
वनडे में तीसरे क्रम पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज ये रहे-
- विराट कोहली – 13062 रन
- रिकी पोंटिंग – 12662 रन
- कुमार संगकारा – 9747 रन
- जैक्स कैलिस – 7774
- केन विलियमसन – 6504 रन
- बाबर आजम – 6054 रन
वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक सेंचुरी
वैसे तो कोहली ने क्रिकेट जगत की हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं। लेकिन किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने की बात ही अलग है। इस मामले में भी वे चैंपियन हैं।
कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10-10 शतक लगाए हैं।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। इन दोनों के खिलाफ उन्होंने 7-7 शतक लगाए हैं।
किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले टॉप बल्लेबाज ये रहे-
- विराट कोहली (बनाम श्रीलंका) – 10
- विराट कोहली (बनाम वेस्टइंडीज) – 10
- रोहित शर्मा (बनाम ऑस्ट्रेलिया) – 9
- सचिन तेंदुलकर (बनाम ऑस्ट्रेलिया) – 9
- विराट कोहली (बनाम ऑस्ट्रेलिया) – 8
- सचिन तेंदुलकर (बनाम श्रीलंका) – 8
Virat Kohli World Record No 5: टीम को जीत दिलाते हुए सर्वाधिक वनडे सेंचुरी
वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 5 नवंबर 2026 तक 55 शतक लगाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनडे में जीत दिलाते हुए भी सर्वाधिक सेंचुरी कोहली ने लगाई हैं।
वनडे करियर में लगाईं 55 सेंचुरी में से 45 टीम को जीत दिलाते हुए आईं। इस रिकॉर्ड में वे अन्य बल्लेबाजों से बहुत आगे हैं। दूसरे क्रम पर बैठे सचिन तेंदुलकर ने जीत दिलाते हुए 33 सेंचुरी लगाई थीं।
टीम की जीत में सर्वाधिक वनडे सेंचुरी लगाने वाले टॉप बल्लेबाज ये रहे-
- विराट कोहली – 45
- सचिन तेंदुलकर – 33
- रोहित शर्मा – 27
- रिकी पोंटिंग – 25
- हाशिम अमला – 24
- सनथ जयसूर्या – 24
इन टॉप 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अलावा ये विश्व कीर्तिमान भी विराट कोहली के नाम हैं-
- वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी – 55
- वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000, 14000 और 15000 रन
- वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन – 765 रन (2023 वर्ल्ड कप में)
- वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50+ स्कोर – 9 (2023 वर्ल्ड कप में)
- टेस्ट में बतौर कप्तान सर्वाधिक डबल सेंचुरी – 7
- सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड – टेस्ट+वनडे+टी20 – 22
NOTE: सभी रिकॉर्ड क्रिकइंफो के डाटा के आधार पर हैं।
कोहली के फैन्स को विश्वास है कि 2027 वर्ल्ड कप तक वे ढेरों और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।



