IPL

ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी

पर्पल कैप कगीसो रबाडा

2026 के टॉप बल्लेबाज

PlayerTeamMatchesRunsAverageStrike Rate50s/100sHigh Score
वैभव सूर्यवंशीRR1677648.50237.305/1103
शुभमन गिलGT1673245.75163.026/1104
बी. साईं सुदर्शनGT1772245.12157.988/1100
विराट कोहलीRCB1667556.25165.845/1105*
हेनरिक क्लासेनSRH1562448.00160.006/069
इशान किशनSRH1560240.13182.426/091
केएल राहुलDC1459345.61174.415/1152*
अभिषेक शर्माSRH1556343.30206.224/1135*
मिशेल मार्शLSG1356343.30163.183/1111
जॉस बटलरGT1752637.57152.464/080*
ध्रुव जुरेलRR1651536.78154.656/0107*
प्रभसिमरन सिंहPBKS1451045.50170.156/080*

2026 के टॉप गेंदबाज

PlayerTeamMatchesWicketsAverageEconomy RateBest Bowling
भुवनेश्वर कुमारRCB142418.508.074/23
कगीसो रबाडाGT142420.549.183/25
अंशुल कंबोजCSK142125.2310.523/22
राशिद खानGT141921.948.714/33
जोफ्रा आर्चरRR131824.389.143/20
कार्तिक त्यागीKKR131824.619.423/22
मोहम्मद सिराजGT141725.768.583/26
इशान मलिंगाSRH131725.529.364/32
प्रिंस यादवLSG131626.688.713/32
सुनील नारायणKKR121421.506.402/26
जेमी ओवर्टनCSK101417.788.894/18
साकिब हुसैनSRH91422.429.234/24
ए घज़नफरMI101424.579.602/17
प्रसिद्ध कृष्णाGT91421.7810.164/28
अर्शदीप सिंहPBKS131434.9210.203/22

Latest News

IPL 2026 final match

IPL 2026 Final Match: RCB की जीत के 4 सबसे बड़े हीरो, शॉकिंग है पहला नाम

अहमदाबाद. इसे कहते हैं चैंपियन वाली फिनिश। 18 साल आईपीएल ट्रॉफी से दूर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो …
/

RCB vs GT Playoff 1: रजत पाटीदार के तूफान से RCB फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराया

धर्मशाला. आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में RCB ने ऐसा खेल दिखाया, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। धर्मशाला में …
/
ipl 2026 playoff race

IPL 2026 Playoff Race: KKR दे सकती है RR को झटका, कौन पहुंचेगा टॉप-4 में?

IPL 2026 Playoff Race में बचा है एक स्पॉट – और दावेदार हैं चार। जानिए किस टीम की दावेदारी है …
/
vaibhav sooryavanshi world record

Vaibhav Sooryavanshi World Record: 15 के वैभव ने फिर किया Shock, तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Vaibhav Sooryavanshi world record: “वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग तकनीक उनकी अनोखी बैट लिफ्ट, तेज़ हाथों और बेहतरीन बैलेंस पर आधारित …
/
dhoni retirement ipl 2026

Dhoni Retirement IPL 2026: धोनी के ये 5 शब्द कर गए सभी को Shock

MS Dhoni Retirement IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी भले ही IPL को अलविदा कह दें, लेकिन उनके ये रिकॉर्ड तोड़ना …
/
csk vs lsg match

CSK vs LSG Match: आकाश ने 3 विकेट लेकर दिखाया नोट, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक

लखनऊ. CSK vs LSG match में चेन्नई टीम के पहले तीन विकेट आकाश सिंह ने झटके। रितुराज गायकवाड़ का विकेट …
/

पॉइंट्स टेबल

TeamMWLN/RTPtsNRR
Royal Challengers Bengaluru149500180.783
Gujarat Titans149500180.695
Sunrisers Hyderabad149500180.524
Rajasthan Royals148600160.189
Punjab Kings147610150.309
Kolkata Knight Riders136610130.011
Chennai Super Kings14680012-0.345
Delhi Capitals13670012-0.871
Mumbai Indians14410008-0.584
Lucknow Super Giants14410008-0.740

कैसे कैलकुलेट की जाती है पॉइंट्स टेबल?

Indian Premier League में जीत हासिल करने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं, जबकि मैच टाई होने या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाते हैं। हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता। पॉइंट्स टेबल में टीमों की रैंकिंग उनके कुल अंकों के आधार पर तय की जाती है। अगर दो टीमों के अंक बराबर हों, तो नेट रन रेट (NRR) और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के जरिए उनकी स्थिति तय की जाती है।

एनालिसिस

IPL 2026 का फॉर्मेट और नियम

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने घोषणा की है कि Indian Premier League में मैचों की संख्या 2026 और 2027 सीजन में बढ़ाकर 84 कर दी जाएगी। इसके बाद 2028 से लीग को 94 मैचों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां पूरा डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट फिर से लागू होगा।

FAQ

IPL का इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई। ऑफीशियल शुरुआत तो 2008 में हुई, लेकिन असली कहानी शुरू हुई थी 2007 में।

हुआ कुछ यूं कि एस्सेल ग्रुप ने बीसीसीआई से बिना इजाजत लिए एक रिबेल लीग लॉन्च की थी – इंडियन क्रिकेट लीग। जब नेशनल और रणजी टीमों के टॉप खिलाड़ी इस लीग से जुड़ने लगे तो बीसीसीआई को अपने प्रॉफिट और क्रिकेट क्षेत्र में मोनोपॉली पर खतरा महसूस होने लगा। उस समय बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट थे ललित मोदी।

मोदी ने एक बीच का रास्ता सुझाया – खुद की लीग खड़ी करना। उन्होंने एक ऐसा ड्राफ्ट बनाया जिसे बीसीसीआई रिजेक्ट नहीं कर सकी। और ऐसे शुरुआत हुई इंडियन प्रीमियर लीग की।
जल्दी ही 8 टीमों के टेंडर निकाल दिए गए और टीमों के लिए ऑक्शन आयोजित की गई। देश के टॉप 8 शहरों का चुनाव किया गया – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलौर, पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद (डेक्कन)। इन 8 टीमों को खरीदने के लिए अंबानी से लेकर शाहरुख खान तक ने इच्छा जाहिर की।

ललित मोदी को आईपीएल का चेयरमैन कमिश्नर बनाया गया। 24 जनवरी, 2008 को आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए ऑक्शन रखा गया। 8 टीमों को खरीदने के लिए बिजनेस घरानों और बॉलीवुड सेलेब्स ने कुल मिलाकर 723.59 मिलियन डॉलर खर्च किए।

2008 में IPL टीमों की प्राइज

  • मुंबई इंडियंस – रिलायंस – 111.9 मिलियन डॉलर (सबसे महंगी)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर – युनाइटेड स्पिरिट्स – 111.6 मिलियन डॉलर
  • डेक्कन चार्जर्स – डेक्कन क्रॉनिकल – 107 मिलियन डॉलर
  • चेन्नई सुपरकिंग्स – इंडिया सीमेंट्स – 91 मिलियन डॉलर
  • दिल्ली डेयरडेविल्स – जीएमआर ग्रुप – 84 मिलियन डॉलर
  • किंग्स इलेवन पंजाब – प्रीटि जिंटा, नेस वाडिया और मोहित बर्मन – 76 मिलियन डॉलर
  • कोलकाता नाइटराइडर्स – रेड चिलीज एंटरटेनमेंट – 75.09 मिलियन डॉलर
  • राजस्थान रॉयल्स – इमर्जिंग मीडिया – 67 मिलियन डॉलर

टीमें तय हो गई थीं। अब बारी थी दुनियाभर के क्रिकेटरों को आईपीएल की तरफ आकर्षित करना। 20 फरवरी 2008 को मुंबई में IPL का पहला ऑक्शन रखा गया। 8 फ्रेंचाइजियों ने 75 खिलाड़ियों पर 5 मिलियन डॉलर की सैलेरी कैप के साथ बोली लगाई गई।

जानते हैं उस ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था? न सचिन तेंदुलकर न विराट कोहली, वह थे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यही नहीं, धोनी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी पूरा जोर लगाया, लेकिन चेन्नई ने बाजी मार ली।

पहले आईपीएल ऑक्शन में पांच भारतीय खिलाड़ियों को ‘Icon Players’ का दर्जा दिया गया था – तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग। इन खिलाड़ियों को टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी से 15% अधिक सैलेरी देने की गारंटी दी गई थी।

धोनी के अलावा अन्य महंगे खिलाड़ी थे – एंड्रयू सायमंड्स (1.35 मिलियन डॉलर, डेक्कन चार्जर्स) और सनथ जयसूर्या (975 हजार डॉलर, मुंबई इंडियंस)। इनके अलावा टीमों ने इशांत शर्मा, इरफान पठान और जैक्स कैलिस पर भी अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट किया था।

पैसा चाहे जितना भी लगा हो, पहला आईपीएल खिताब जीता राजस्थान रॉयल्स ने। शेन वार्न की कप्तानी में आईपीएल इतिहास की सबसे सस्ते फ्रेंचाइजी ने पहला टाइटल जीता था।

Social Media पर फॉलो करें