CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

IPL Orange Cap 2026 Updated List

IPL Orange Cap 2026

लास्ट अपडेट : 19 मई 2026

Orange Cap इंडियन प्रीमियर लीग का एक स्पेशल ट्रेडीशन है। आमतौर पर किसी भी टूर्नामेंट में सिर्फ एक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया जाता है। वह किसी बल्लेबाज को, किसी गेंदबाज को या किसी ऑलराउंडर को मिलता है। आईपीएल में सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को अलग-अलग सम्मानित करते हैं। एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को Orange Cap दी जाती है। सीजन 2026 में इस सम्मान को जीतने वाले बैट्समैन को कैप के साथ ₹10 लाख की प्राइज मनी भी दी जाएगी।

IPL 2026 की लेटेस्ट Orange Cap लिस्ट

PlayerTeamMatchesRunsAverageStrike Rate50s/100sHigh Score
हेनरिक क्लासेनSRH1255550.45155.895/069
बी. साईं सुदर्शनGT1355446.16157.836/1100
शुभमन गिलGT1255246.00160.465/086
विराट कोहलीRCB1354254.20164.744/1105*
केएल राहुलDC1247743.36177.983/1152*
अभिषेक शर्माSRH1350742.25201.993/1135*
इशान किशनSRH1349037.69179.485/091
वैभव सूर्यवंशीRR1248640.00234.782/1103
संजू सैमसनCSK1347747.70164.231/2115*
कूपर कॉनोलीPBKS1347347.30162.542/1107*
मिशेल मार्शLSG1246738.91162.152/1111
प्रभसिमरन सिंहPBKS1344143.90170.155/080*

कैसा है इस सीजन के टॉप 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन?

IPL के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। खासकर SRH के हेनरिक क्लासेन सीजन के शुरुआत से टॉप में बने हुए हैं। उन्होंने कोई सेंचुरी तो नहीं लगाई, लेकिन हैदराबाद को टॉप 3 टीमों में शुमार करने में उनकी बल्लेबाजी का रोल अहम रहा।

शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज टॉप 4 में शामिल थे। टीनेज सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी इस रेस में लगातार आगे थे, लेकिन मध्य सीजन में उनके फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई

डिफेंडिंग चैंपियन RCB के विराट कोहली भी एक सेंचुरी लगाकर दावेदारी की रेस में तीसरे पायदान पर पहुंच गए। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के लगातार बेहतर होते फॉर्म ने इस रेस को रोमांचक बना दिया है।

आज Orange cap की रेस में कौन आगे?

  • हेनरिक क्लासेन ने चेन्नई के खिलाफ 47 रन बनाए, फिर से टॉप पर पहुंचे।
  • इशान किशन ने 70 रन की पारी खेली। अब वे रेस में 7वें नंबर पर हैं।
  • अभिषेक शर्मा ने CSK के विरुद्ध 26 रन बनाए। इस सीजन में 500 रन पूरे किए।

IPL Orange Cap Winners’ List: 2026 सीजन तक अपडेटेड

SeasonPlayerRuns
2008शॉन मार्श (KXIP)616
2009मैथ्यू हेडन (CSK)572
2010सचिन तेंदुलकर (MI)618
2011क्रिस गेल (RCB)608
2012क्रिस गेल (RCB)733
2013माइक हसी (CSK)733
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)660
2015डेविड वार्नर (SRH)562
2016विराट कोहली (RCB)973
2017डेविड वार्नर (SRH)641
2018केन विलियमसन (SRH)735
2019डेविड वार्नर (SRH)692
2020केएल राहुल (KXIP)670
2021रितुराज गायकवाड़ (CSK)635
2022जॉश बटलर (RR)863
2023शुभमन गिल (GT)890
2024विराट कोहली (RCB)741
2025बी साईं सुदर्शन (GT)759
2026

ये भी पढ़ें

FAQs

Back to top