CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Women T20 World Cup Records 2026: सर्वाधिक रन, विकेट, शतक और टीम रिकॉर्ड्स

महिला टी20 विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े महिला क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है। साल 2009 में इसकी शुरुआत के बाद से इस मंच पर कई यादगार मुकाबले, शानदार पारियां और ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। चाहे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हों, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हों, सबसे बड़ा टीम स्कोर हों या सबसे तेज शतक हों — हर Women T20 World Cup Records अपने आप में एक खास कहानी बयां करते हैं।

अगर आप महिला टी20 विश्व कप के सभी प्रमुख रिकॉर्ड्स एक ही जगह पर देखना चाहते हैं, तो यह पेज आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है। यहां आपको टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों, टीमों और अविस्मरणीय उपलब्धियों की अपडेटेड सूची मिलेगी। साथ ही, हर रिकॉर्ड श्रेणी के लिए विस्तृत पेज का लिंक भी दिया गया है, जहां आप और अधिक आंकड़े व जानकारी देख सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के दौरान यह पेज लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि आपको सबसे ताजा रिकॉर्ड्स और आंकड़े मिलते रहें।

बल्लेबाजी रिकॉर्ड

Women T20 World Cup Records: सर्वाधिक रन

महिला टी20 विश्व कप पहली बार साल 2009 में खेला गया। तब से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट को डॉमिनेट किया है। टॉप 5 बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी एलिसा हीली और मेग लेनिंग शामिल हैं।

नंबर 1 पोजीशन पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। उन्होंने अब तक कोई सेंचुरी तो नहीं लगाई, लेकिन 8 हाफ सेंचुरी समेत 1216 रन बनाकर वे टॉप पर हैं। उनका हाई स्कोर नाबाद 94 रन रहा। यह पारी उन्होंने 27 मार्च 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।

औसत के मामले में मेग लेनिंग नंबर 1 पर हैं। उनका एवरेज 39.68 का रहा है।

प्लेयरमैचरनऔसतहाई स्कोर50/100
सूजी बेट्स (NZ)42121631.1794*8/0
स्टेफनी टेलर (WI)35101437.55596/0
एलिसा हीली (Aus)42100828.80837/0
मेग लेनिंग (Aus)3599239.681264/1
सोफी डिवाइन (NZ)3878526.1675*4/0
डियेंड्रा डॉटिन (WI)3577026.55112*3/1
शार्लेट एडवर्ड्स (Eng)2476836.57805/0
बेथ मूनी (Aus)2875241.7781*6/0
नैट स्कीवर-ब्रंट (Eng)2973838.8481*7/0
हरमनप्रीत कौर (Ind)3972625.031034/1
मिताली राज (Ind)2472640.33575/0
सी. अथापथ्थु (SL)3271122.21683/0
बिस्माह मारूफ (Pak)2960427.4568*4/0
लॉरा वोल्वार्ट (SA)1956343.3066*5/0
साराह टेलर (Eng)2454128.4765*2/0

button

महिला टी20 विश्व कप : बल्लेबाजों का हाई स्कोर

Women’s T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मेग लेनिंग के नाम है। उन्होंने 27 मार्च 2014 को आयरलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी। लेनिंग ने कुल 65 गेंदों में 18 चौके व 4 छक्के लगाते हुए अपना शतक लगाया था।

इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 6 बल्लेबाज ही सेंचुरी लगा पाई हैं। इंडिया के लिए यह कारनामा हरमनप्रीत कौर ने साल 2018 में किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे। उनकी इस सेंचुरी में 7 चौके और 8 छक्के शुमार थे।

एक इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज की डियेंड्रा डॉटिन के नाम है। उन्होंने 5 मई 2010 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मैच में 112 रन की नाबाद पारी खेली थी। उस सेंचुरी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

प्लेयररनबॉल4/6बनामतारीखवेन्यू
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)1266518/4आयरलैंड27 मार्च 2014
डियेंड्रा डॉटिन (वेस्ट इंडीज)112*457/9साउथ अफ्रीका5 मई 2010
हेदर नाइट (इंग्लैंड)108*6613/4थाईलैंड26 फरवरी 2020
हरमनप्रीत कौर (इंडिया)103517/8न्यूजीलैंड9 नवंबर 2018
मुनीबा अली (पाकिस्तान)1026814/0आयरलैंड15 फरवरी 2023
लिज़ेल ली (सा. अफ्रीका)1016016/3थाईलैंड28 फरवरी 2020
सूज़ी बेट्स (न्यूजीलैंड)94*618/2पाकिस्तान27 मार्च 2014
डी वॉन निकर्क (सा. अफ्रीका)90*6613/1पाकिस्तान23 मार्च 2014
एलीस विलानी (ऑस्ट्रेलिया)90*546/5पाकिस्तान29 मार्च 2014
एमी वॉटकिंस (न्यूजीलैंड)89*5810/2इंडिया18 जून 2009
स्मृति मंधाना (इंडिया)87569/3आयरलैंड20 फरवरी 2023

Button

सीरीज में सर्वाधिक रन

महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। टी20 विश्व कप में भी यह साफ नजर आता है। एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इसी टीम की बेथ मूनी के नाम है।

उन्होंने साल 2020 में यह कीर्तिमान बनाया। उस टूर्नामेंट में मूनी ने कुल 6 मैचों में 64.75 के औसत से 259 रन बनाए थे।

मूनी ने कुल 2 रन अधिक बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लेनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था। लेनिंग ने साल 2014 में 257 रन बनाए थे।

एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का इंडियन रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने 2014 में 52 के औसत से 208 रन बनाए थे।

प्लेयरसालरनमैचऔसत
बेथ मूनी (Aus)2020259664.75
मेग लेनिंग (Aus)2014257642.83
स्टेफनी टेलर (WI)2016246641.00
एलीस हीली (Aus)2020236639.33
लॉरा वोलवार्ड्ट (SA)2022230646.00
सूज़ी बेट्स (NZ)2014228557.00
एलीस हीली (Aus)2018225656.25
लॉरा वोलवार्ड्ट (SA)2024223644.60
नैट स्कीवर ब्रंट (Eng)2022216572.00
मिताली राज (Ind)2014208552.00
Women T20 World cup Records

गेंदबाजी रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप रिकॉर्ड : सर्वाधिक विकेट

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने लिए हैं। उन्होंने 11.72 के एवरेज से 48 विकेट चटकाए हैं।

महिला और पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के संयुक्त रिकॉर्ड्स में मेगन दूसरे नंबर पर हैं। टूर्नामेंट के इस फॉर्मेट में सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन उनसे आगे हैं। हसन ने 43 मैच खेल कर 50 विकेट झटके। वहीं मेगन ने 29 मैच ही खेले हैं।

इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट पूनम यादव ने लिए हैं। उन्होंने 18 मैचों में 28 विकेट चटकाए हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसतबेस्ट
मेगन शट (Aus)294811.724/18
शबनम इस्माइल (SA)324315.253/5
आन्या श्रबसोल (Eng)274112.483/6
एलीस पैरी (Aus)474017.673/12
स्टेफनी टेलर (WI)353315.514/12
एमीलिया केर (NZ)183211.214/26
मारिजान कैप (SA)323117.803/16
डियेंड्रा डॉटिन (WI)353111.455/5
सोफी एक्लेस्टोन (Eng)182910.653/7
सोफी डिवाइन (NZ)382917.104/22
पूनम यादव (Ind)182813.824/19
एफी फ्लेचर (WI)232815.573/12
निदा दार (Pak)332824.323/12
नैट स्कीवर-ब्रंट (Eng)292617.843/4
एश्ली गार्डनर (Aus)232615.385/12

बटन

Women T20 World Cup Records: बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन

इंट्रो

प्लेयरविकेट बनामतारीख
डियेंड्रा डॉटिन (WI)5/5बांग्लादेश9 नवंबर 2018
सून लूस (SA)5/8आयरलैंड23 मार्च 2016
एश्ले गार्डनर (Aus)5/12न्यूजीलैंड11 फरवरी 2023
रेनुका सिंह (Ind)5/15इंग्लैंड18 फरवरी 2023
प्रियंका रॉय (Ind)5/16पाकिस्तान13 जून 2009
जूली हंटर (Aus)5/22वेस्ट इंडीज5 अक्टूबर 2012
हॉली कॉलविन (Eng)4/9पाकिस्तान27 सितंबर 2012
डैनी व्यॉट (Eng)4/11सा. अफ्रीका9 मई 2010
डायना डेविड (Ind)4/12श्रीलंका10 मई 2010
डियेंड्रा डॉटिन (WI)4/12इंग्लैंड24 मार्च 2014

बटन

टीम रिकॉर्ड

Team Highest Totals

intro

button

महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत

इंट्रो

बटन

Women T20 World Cup की विजेता टीमें

इंट्रो

YearVenueWinnerRunner-up
2009इंग्लैंडइंग्लैंडन्यूजीलैंड
2010वेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
2012श्रीलंकाऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2014बांग्लादेशऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2016इंडियावेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलिया
2018वेस्ट इंडीजऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2020ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियाइंडिया
2022साउथ अफ्रीकाऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका
2024संयुक्त अरब अमीरातन्यूजीलैंडसाउथ अफ्रीका

महिला टी20 विश्वकप की ताजा खबरें

No posts found.

FAQs

Social Media पर फॉलो करें

Back to top