India vs Pakistan T20 World Cup Records (Men & Women)

Table Of Contents
  1. India vs Pakistan T20 World Cup Records (पुरुष)
  2. India vs Pakistan Women's T20 World Cup Record
  3. India vs Pakistan T20 WC Match Results Timeline
  4. Most Runs in India vs Pakistan T20 World Cup Matches
  5. India vs Pakistan T20 World Cup में हाई स्कोर
  6. India vs Pakistan T20 World Cup में सर्वाधिक विकेट
  7. टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
  8. T20 World Cup में यादगार भारत बनाम पाकिस्तान मैच
  9. Social Media पर फॉलो करें

India vs Pakistan T20 World Cup Records: टूर्नामेंट चाहे कोई भी हो, भारतीय क्रिकेट फैन्स तभी सबसे ज्यादा एक्साइटेड होते हैं जब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हो। India vs Pakistan से ज्यादा बड़ी राइवलरी कोई नहीं। यदि टीम वर्ल्ड कप भी जीत जाए, लेकिन पाकिस्तान से हार हमेशा याद रहती है।

टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में सॉलिड रिकॉर्ड रहा है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान पहली बार साल 2007 में आमने-सामने हुए थे। पहले वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम साल 2009 में पहली बार पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में टकराई।

वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम कभी भी अपने पड़ोसियों से नहीं हारी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उसे तीन बार हार का सामना करना पड़ा। दो बार महिला भारतीय टीम हारी तो एक बार मैन्स क्रिकेट टीम।

बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली और मिताली राज हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ असरदार रहे। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या आगे रहे हैं। कोहली और पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के मामले में नंबर 1 हैं।

महिला क्रिकेटरों में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड प्रियंका रॉय के नाम है। वहीं बल्लेबाजी में मिताली राज नंबर 1 हैं।

जब बात पाकिस्तान से मुकाबले की हो, तो पुरुष या महिला टीम का फर्क मायने नहीं रखता। इस पेज पर आपको दोनों टीमों के संयुक्त (कम्बाइन्ड) रिकॉर्ड मिलेंगे। किस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाए या किसने सबसे ज्यादा विकेट झटके। टीम इंडिया का टॉप स्कोर और सबसे बड़ी जीत, ऐसे हर आंकड़े का लेखा-जोखा आप इस पेज पर जान सकते हैं। India vs Pakistan T20 World Cup Records जानिए एक ही पेज पर।

कैटेगरीइंडियापाकिस्तान
मैन्स टी20 वर्ल्ड कप71
महिला टी20 विश्व कप62
कम्बाइन्ड जीत133
सर्वोच्च टीम स्कोर (पुरुष/महिला)175-7/151-3159-8/149-4
सर्वाधिक रन (पुरुष)विराट कोहली (312)मो. रिजवान (114)
सर्वाधिक रन (महिला)मिताली राज (170)बिस्माह मरूफ (139)
सर्वाधिक विकेट (पुरुष)हार्दिक पंड्या (8 विकेट)हारिस राउफ (6)
सर्वाधिक विकेट (महिला)प्रियंका रॉय (8 विकेट)निदा दार (6)

India vs Pakistan T20 World Cup Records (पुरुष)

Head-to-head

मैच – 9
इंडिया – 7
पाकिस्तान – 1
टाई – 1

Key Stats

  • हाइएस्ट टोटल – 175/7
  • सबसे छोटा स्कोर जिसमें मिली जीत – 119
  • सबसे बड़ी जीत – 61 रन
  • सबसे करीबी जीत – 5 रन

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup Record

Head to head

मैच – 9
इंडिया – 7
पाकिस्तान – 1
टाई – 1

Key Stats

हाइएस्ट टोटल – 151/3
सबसे छोटा स्कोर जिसमें मिली जीत – 106/7
सबसे बड़ी जीत – 9 विकेट
सबसे करीबी जीत – 6 रन

India vs Pakistan T20 WC Match Results Timeline

September 14, 2007

Men’s T20 World Cup 2007

डरबन में खेला गया यह मैच टाई रहा। टीम इंडिया ने सुपरओवर में पाकिस्तान को हराया।

September 14, 2007
September 24, 2007

टी20 विश्वकप 2007 का फाइनल

जोहान्सबर्ग में इंडिया ने 157 रन का स्कोर डिफेंड किया। पाकिस्तान 5 विकेट से हारा। इरफान पठान मैन ऑफ द मैच रहे।

September 24, 2007
June 13, 2009

पहला महिला टी20 विश्व कप

प्रियंका रॉय की बेहतरीन गेंदबाजी (5/16)। पाकिस्तानी टीम 75 रन पर ऑलआउट हुई। इंडिया ने मैच 5 विकेट से जीता।

June 13, 2009
May 8, 2010

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2010

इंडिया ने पाकिस्तान को 104/6 रन के स्कोर तक रोका। पूनम राउत ने 54* रन की मैच विनिंग पारी खेली। इंडिया मैच 9 विकेट से जीती।

May 8, 2010
September 30, 2012

T20 World Cup 2012

कोलंबो में हुआ मुकाबला टीम इंडिया 8 विकेट से जीती। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली ने खेली 78* रन की पारी। साथ ही किया पाक कप्तान मो. हफीज को क्लीन बोल्ड।

September 30, 2012
October 1, 2012

Women’s T20 World Cup 2012

महज 1 रन से हारी टीम इंडिया। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली हार।

October 1, 2012
March 21, 2014

टी20 वर्ल्ड कप 2014

मीरपुर में हुआ मैच, इंडिया 7 विकेट से जीती। अमित मिश्रा (2/12) रहे जीत के नायक।

March 21, 2014
April 2, 2014

वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2014

इंडिया ने लिया 2012 टी20 वर्ल्ड कप का बदला। सोनिया डबिर (3/14) की घातक गेंदबाजी, इंडिया 6 रन से जीती।

April 2, 2014
March 19, 2016

टी20 वर्ल्ड कप 2016

ईडन गार्डेन्स में टीम इंडिया 6 विकेट से जीती। 55* रन की पारी खेल विराट कोहली ने दिलाई जीत।

March 19, 2016
March 19, 2016

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2016

दिल्ली के मैदान पर इंडिया को मिली दूसरी हार। DRS रूल से 2 रन से पाकिस्तान जीती।

March 19, 2016
November 11, 2018

Women’s T20 WC 2018

प्रॉविडेंस में टीम इंडिया ने दर्ज की 7 विकेट से जीत। मिताली राज ने खेली 56 रन की मैच विनिंग पारी। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का पहला टी20 वर्ल्ड कप।

November 11, 2018
October 24, 2021

कोविड के बाद पहला टी20 विश्व कप

दुबई में हुए मुकाबले में इंडिया को मिली पाकिस्तान से हार। विराट कोहली थे कप्तान।

October 24, 2021
October 23, 2022

टी20 विश्व कप 2022

रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने लिया 2021 का बदला। विराट कोहली ने खेली 82* रन की यादगार पारी। आखिरी गेंद पर मिली जीत।

October 23, 2022
February 12, 2023

महिला टी20 विश्व कप 2023

केप टाउन में 7 विकेट से जीती इंडिया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने खेली 53* रन की शानदार पारी।

February 12, 2023
June 9, 2024

अमेरिका में पहली बार टी20 विश्व कप

न्यूयॉर्क के मैदान पर इंडिया 6 रन से जीती। प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह (3/14)। पाकिस्तान को 120 रन बनाने से रोका।

June 9, 2024
October 6, 2024

महिला टी20 विश्व कप दुबई में

इंडिया की महिला टीम 6 विकेट से जीती। अरुंधती रेड्डी (3/19) रहीं प्लेयर ऑफ द मैच।

October 6, 2024
February 15, 2026

Men’s T20 World Cup 2026

कोलंबो में हुआ मैच इंडिया 61 रन से जीती। रनों के लिहाज से पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत। इशान किशन (77) की धुआंधार पारी।

February 15, 2026

Most Runs in India vs Pakistan T20 World Cup Matches

प्लेयरमैचरनहाई स्कोर
विराट कोहली631282*
मिताली राज617056
स्मृति मंधाना512468
हरमनप्रीत कौर811636
जेमिमा रॉड्रिग्स39253*
पूनम राउत48954*
रिषभ पंत28142
रोहित शर्मा78130*

India vs Pakistan T20 World Cup में हाई स्कोर

प्लेयरहाई स्कोरतारीख
विराट कोहली82*23 अक्टूबर 2022
विराट कोहली78*30 सितंबर 2012
इशान किशन7715 फरवरी 2026
गौतम गंभीर7524 सितंबर 2007
विराट कोहली5724 अक्टूबर 2021
मिताली राज5611 नवंबर 2018
विराट कोहली55*19 मार्च 2016
पूनम राउत54*8 मई 2010
जेमिमा रॉड्रिग्स53*12 फरवरी 2023
रॉबिन उथप्पा5014 सितंबर 2007

India vs Pakistan T20 World Cup में सर्वाधिक विकेट

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रियंका रॉय284.37
हार्दिक पंड्या5811.87
दीप्ति शर्मा4714.14
इरफान पठान3611
जसप्रीत बुमराह4614.16
रुमेली धार248.5
पूनम यादव3410.75
आरपी सिंह2412.25
अरुंधति रेड्डी2415.25
अर्शदीप सिंह2415.75

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

प्लेयरबॉलिंग प्रदर्शनतारीख
दीप्ति शर्मा5/1014 जून 2026
प्रियंका रॉय5/1613 जून 2009
रुमेली धार3/1313 जून 2009
जसप्रीत बुमराह3/149 जून 2024
सोनिया डबिर3/142 अप्रैल 2014
इरफान पठान3/1624 सितंबर 2007
प्रियंका रॉय3/198 मई 2010
अरुंधति रेड्डी3/196 अक्टूबर 2024
श्री चरणी3/2114 जून 2026
एल बालाजी3/2230 सितंबर 2012
आरपी सिंह3/2624 सितंबर 2007
हार्दिक पंड्या3/3023 अक्टूबर 2022

T20 World Cup में यादगार भारत बनाम पाकिस्तान मैच

2007 Men’s T20 World Cup Final

24 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान T20 World Cup फाइनल क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। गौतम गंभीर के शानदार 75 रन और रोहित शर्मा की तेज़ पारी की बदौलत भारत ने 157/5 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान के लिए मिस्बाह-उल-हक ने अकेले दम पर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया।

जब पाकिस्तान को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, तब जोगिंदर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह का स्कूप शॉट शॉर्ट फाइन लेग पर श्रीसंत के हाथों में चला गया। भारत ने 5 रन से जीत दर्ज कर पहला ICC T20 World Cup अपने नाम किया। यह जीत युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत बनी।

2022 T20 World Cup: मेलबर्न में कोहली की मास्टरपीस पारी

23 अक्टूबर 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया T20 World Cup मुकाबला आधुनिक क्रिकेट के सबसे यादगार मैचों में शामिल है। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय 31/4 के संकट में था, लेकिन विराट कोहली ने दबाव में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली।

उन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को अंतिम गेंद पर 4 विकेट से जीत दिलाई। खासकर हारिस रऊफ के खिलाफ लगाए गए लगातार दो छक्के आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के जेहन में ताजा हैं। 90 हजार से अधिक दर्शकों से खचाखच भरे MCG में खेली गई यह पारी विराट कोहली के करियर की सबसे महान T20 पारियों में गिनी जाती है और भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन चुकी है।

मिताली राज ने दिलाई यादगार जीत

13 जून 2009 को टॉनटन में खेले गए ICC Women’s World T20 के पूल-बी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित 20 ओवर में केवल 75 रन ही बना सकी।

जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ शुरुआती विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान मिताली राज और मध्यक्रम की उपयोगी पारियों की मदद से 18वें ओवर में जीत हासिल कर ली। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाया, जबकि बल्लेबाजों ने दबाव में संयम बनाए रखा। यह जीत महिला T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता की शुरुआती यादगार सफलताओं में से एक मानी जाती है।

Social Media पर फॉलो करें