वेलिंगटन. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के तीसरे मैच में इंडिया 6 विकेट से जीती। Abhishek Sharma 113 Runs बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने 5 खास रिकॉर्ड बनाए। आइए, जानते हैं अभिषेक ने इस एक सेंचुरी से बनाए कौन-से रिकॉर्ड?
जीते हुए T20I मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने कुल 13.2 ओवरों में 199/4 रन बना लिए। इस जीत में अभिषेक शर्मा की कुल 35 गेंदों में लगी सेंचुरी खास रही।
वे जीते हुए टी20 मैचों में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
जीते हुए मैचों में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले टॉप बल्लेबाज ये रहे-
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 5 सेंचुरी
- अभिषेक शर्मा (इंडिया) – 4 सेंचुरी
- फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 4 सेंचुरी
- फिन एलेन (न्यूजीलैंड) – 3 सेंचुरी
- संजू सैमसन (इंडिया) – 3 सेंचुरी
- रोहित शर्मा (इंडिया) – 3 सेंचुरी
- सूर्यकुमार यादव (इंडिया) – 3 सेंचुरी
- बाबर आजम (पाकिस्तान) – 3 सेंचुरी
- कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 3 सेंचुरी
- कुशल भर्तेल (नेपाल) – 3 सेंचुरी
- करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 3 सेंचुरी
- मोहम्मद एहसान (स्पेन) – 3 सेंचुरी
- मो. वसीम (यूएई) – 3 सेंचुरी
नोट – यह रिकॉर्ड क्रिकइंफो से क्रॉस चेक किया गया है।
रन चेज में सबसे तेज T20I सेंचुरी लगाने वाले भारतीय
अभिषेक ने अपनी सेंचुरी 35 गेंदों में पूरी की। ऐसे तो अभिषेक 30 गेंदों में भी सैकड़ा लगा चुके हैं। लेकिन वह कारनामा उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए किया था। जब बात रन चेज की हो, तब फास्टेस्ट सेंचुरी लगाना जरा मुश्किल होता है।
उनका यह शतक इसी कारनामे को साकार कर गया। वे T20i मैचों के रन चेज में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इंटरनेशनल क्रिकेट की यह तीसरी सबसे तेज सेंचुरी भी रही।
उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था। श्रेयस ने 6 अक्तूबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में 42 गेंदों में शतक लगाया था। उस मैच में इंडिया ने 172 रन का टारगेट चेज किया था।
T20I के रन चेज में तीसरी फास्टेस्ट सेंचुरी
इंटरनेशनल क्रिकेट में रन चेज के दौरान फास्टेस्ट टी20 सेंचुरी में सिर्फ दो बल्लेबाज अभिषेक से आगे हैं। पहले नंबर पर हैं एस्टोनिया के साहिल चौहान। उन्होंने सिपरस के खिलाफ मैच में कुल 27 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। यह इंटरनेशनल क्रिकेट की फास्टेस्ट सेंचुरी भी है।
उस मैच में भी साहिल ने अपनी टीम के लिए 192 रन का टारगेट चेज किया था। उन्होंने 41 गेंदों में 6 चौके और 18 छक्के लगाते हुए नाबाद 144 रन बनाए थे।
दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के फिन एलेन। उन्होंने 4 मार्च 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुल 33 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वह टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था।
द अफ्रीका ने कीवी टीम के खिलाफ 169/8 का स्कोर बनाया था। एलेन की सेंचुरी के दम पर न्यूजीलैंड ने वह मैच 9 विकेट से जीता था और फाइनल में जगह बनाई थी।
T20I रन चेज में सबसे तेज शतकों की लिस्ट
- साहिल चौहान – 27 गेंद
- फिन एलेन – 33 गेंद
- अभिषेक शर्मा – 35 गेंद
- शेख रसिक – 37 गेंद
- टिम डेविड – 37 गेंद
विदेशी मैदान पर सर्वाधिक T20i सेंचुरी लगाने वाले चौथे इंडियन
अभिषेक शर्मा की यह टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर आई। यह उनकी विदेशी मैदान पर दूसरी सेंचुरी थी। घर से बाहर दो या उससे अधिक T20i सेंचुरी लगाने वाले वे चौथे भारतीय बने।
इस रिकॉर्ड में सूर्यकुमार यादव का नाम नंबर 1 पर है। उन्होंने घर से बाहर खेले T20i मैचों में तीन शतक लगाए। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ने विदेशी मैदानों पर 3-3 सेंचुरी लगाई हैं।
इंडिया के लिए यह कारनामा संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने किया था। अब अभिषेक भी इन दोनों के बराबर आ गए।
विदेशी मैदान पर सर्वाधिक T20i सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-
- ग्लेन मैक्सवेल – 3
- फिल सॉल्ट – 3
- सूर्यकुमार यादव – 3
- अभिषेक शर्मा – 2
- एरोन फिंच – 2
- शे होप – 2
- जेपी इंग्लिस – 2
- करनबीर सिंह – 2
- संजू सैमसन – 2
- तिलक वर्मा – 2
Abhishek Sharma 113 Runs: तोड़ा 8 साल पुराना इंडियन रिकॉर्ड
यह सेंचुरी विदेशी मैदानों पर सफल रन चेज में सबसे बड़ी भारतीय पारी भी रही। अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।
राहुल ने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 101 रन बनाए थे। उस मैच में इंग्लैंड ने 159/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में इंडिया ने 18.2 ओवरों में 163/2 रन बनाए थे।
T20i में सफल रन चेज में सबसे बड़ी भारतीय पारियां ये रहीं-
- अभिषेक शर्मा – 113 रन – बनाम न्यूजीलैंड – 27 अक्तूबर 2026
- केएल राहुल – 101* रन – बनाम इंग्लैंड – 3 जुलाई 2018
- रोहित शर्मा – 100* रन – बनाम इंग्लैंड – 8 जुलाई 2018
- यशस्वी जायसवाल – 93* रन – बनाम जिम्बाब्वे – 13 जुलाई 2024
- सूर्यकुमार यादव – 83 रन – बनाम वेस्ट इंडीज – 8 अगस्त 2023
- विराट कोहली – 82 रन – बनाम श्रीलंका – 6 सितंबर 2017



