दीपक चाहर ने टी-20i में बेस्ट बॉलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वे इसी फॉर्मेट में हैट्रिक लगाने वाले इंडियन भी बने। यदि क्रिकेट रिकॉर्ड्स खंगाले जाएं तो चाहर का हर रिकॉर्ड फीका नजर आता है। वीमेन क्रिकेटर्स दोनों रिकॉर्ड में उनसे आगे हैं। क्रिकेट में अकसर मेन्स क्रिकेटर्स की चर्चा होती है। लेकिन कई मोर्चों पर वीमेन उनसे आगे हैं। हम आपको ऐसे ही 6 रिकॉर्ड बता रहे हैं।
टी-20 में हैट्रिक लेने वाली पहला इंडियन – एकता बिश्ट

दीपक चाहर टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले इंडियन नहीं हैं। उनसे पहले एकता बिश्ट यह कारनामा कर चुकी हैं। एकता ने साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह मैच कोलंबो में खेला गया। एकता की हैट्रिक से श्रीलंकाई पारी 100/8 तक सीमित रह गई थी। इंडिया मैच 9 विकेट से जीती थी। हैट्रिक के अलावा एकता ने दो रन आउट भी किए थे। एकता और दीपक चाहर दोनों यूपी से ताल्लुक रखते हैं।
ये भी पढ़ें –
यहां भी चाहर से आगे है एक लड़की

दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। इसे टी-20 इंटरनेशनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड कहा जा रहा है। लेकिन यह रिकॉर्ड भी एक लड़की के नाम है। इसी साल जनवरी में मलेशिया की मास एलिसा ने 3 रन देकर 6 विकेट लिए। यह असली वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- Virat Kohli 15000 ODI runs: लगातार तीन चौके… किंग कोहली ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Abhishek Sharma ने दिल्ली में मचाया कोहराम, 10 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
- India vs West Indies 2026: कौन है इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर? Shock कर देगा ये रिकॉर्ड
- इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का, India vs Sri Lanka 1st Test 2026 में ये 4 रहे जीत के हीरो
- 2 छक्के और Rishabh Pant ने जड़ दी ‘Fastest Century’, 89 पारियों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

शनिवार को 15 साल की शफाली वर्मा इंटरनेशनल मैचों में हाफ सेंचुरी लगाने वाली इंडियन बनीं। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने पहली हाफ सेंचुरी 16 साल 214 दिन की उम्र में बनाई थी। शफाली ने 15 साल 285 दिन की उम्र में फिफ्टी बनाई। उन्होंने यह मुकाम वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में किया। यह टी-20 9 नवंबर को खेला गया। रोहतक, हरियाणा की मूलनिवासी शफाली सचिन को आइडल मानती हैं। वो सचिन का आखिरी रणजी मैच देखने पहुंची थीं। तब वो महज 9 साल की थीं।
वनडे में पहली डबल सेंचुरी

वनडे की 1st डबल सेंचुरी का क्रेडिट तेंडुलकर को मिलता है। उनसे पहले यह कारनामा एक महिला ने किया। ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में 229* की इनिंग खेली। वह मैच मुंबई में हुआ था। सचिन ने 2010 में 200* रन बनाए।
बेस्ट वनडे बॉलिंग डेब्यू
वनडे डेब्यू पर 6 विकेट पहली बार एक महिला ने लिए। न्यूजीलैंड की जीएल पेज ने 20 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह मैच 23 जून 1973 को खेला गया। वहीं मैन्स वनडे में डेब्यू पर 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड साल 2003 में बना। वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स ने डेब्यू पर 22/6 विकेट लिए।



