CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Virat Kohli latest news today: KKR के खिलाफ गरजा किंग कोहली का बल्ला, ठोकी सेंचुरी

बेंगलुरु. Virat Kohli latest news today है – आईपीएल के 57वें मैच में RCB का सामना KKR से हुआ। वैसे तो इन दोनों टीमों के बीच की राइवलरी उतनी ही पुरानी है जितना कि IPL। लेकिन RCB के जिस खिलाड़ी ने कोलकाता के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो हैं विराट कोहली। आइए, जानते हैं केकेआर के खिलाफ कितने सॉलिड हैं किंग कोहली।

विराट कोहली vs KKR रिकॉर्ड

मैच – 37
रन – 1126
सेंचुरी/हाफ सेंचुरी – 2/7
हाई स्कोर – 105*

Virat Kohli latest news today: किंग कोहली ने वार्नर को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 9000+ रन बनाए हैं। इनमें से 1126 रन सिर्फ कोलकाता के खिलाफ हैं। KKR के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले वे मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं।

शाहरुख खान की इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 36 मैचों में 40.03 के एवरेज से 1161 रन बनाए। इसमें 1 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी शामिल रहीं।

वहीं तीसरे नंबर पर डेविड वार्नर का नाम आता है। वार्नर ने 28 मैचों में 43.72 के एवरेज से 1093 रन बनाए। इसमें दो सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी शामिल रहीं।

दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली। किंग कोहली ने 37 मैचों की 34 पारियों में 1126 रन बनाए। उनका हाई स्कोर 105* रन का रहा। 2026 के सीजन में यह पहला KKR बनाम RCB मुकाबला था। कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेलकर वार्नर को पीछे छोड़ दिया। बेंगलुरु के सामने 193 रन का टारगेट था। चौथे ही ओवर में ओपनर जेकब बेथल का विकेट गिरने के बाद RCB परेशानी में दिख रही थी। लेकिन कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने 60 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 105 रन बनाए। वे मैन ऑफ द मैच रहे।

KKR के खिलाफ कोहली का सबसे यादगार मैच

KKR के खिलाफ विराट कोहली की सबसे यादगार पारी 2019 के सीजन में आई। कोलकाता के ईडन गार्डेन में हुए उस मुकाबले में विराट मैन ऑफ द मैच रहे थे।

19 अप्रैल 2019 को हुए उस मुकाबले में आरसीबी के पहले दो विकेट सस्ते में गिर गए थे। ऐसे में विराट ने एक कप्तानी पारी खेली। उन्होंने कुल 58 गेंदों में 9 चौके व 4 शानदार छक्के जड़ते हुए 100 रन बनाए थे।

virat kohli latest news today
xr:d:DAFW5xmokFM:2356,j:2054060723563480099,t:24022016

यही नहीं, उन्होंने मोइन अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप की थी। इसी के दम पर बेंगलुरु 213/4 का स्कोर खड़ा कर पाई थी।

यही नहीं, कोहली ने फील्डिंग से भी मैच जिताया था। KKR के नितिश राणा (85*) और आंद्रे रसैल (65) ने 118 रन की साझेदारी कर 214 रन के टारगेट को आसान बना दिया था। लेकिन आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर विराट ने रसैल को रन आउट कर मैच बचाया था।

KKR के खिलाफ कितनी बार जीते कोहली?

RCB और KKR के बीच हुए मुकाबलों में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें कुल 36 बार आमने सामने हुईं, जिनमें से कुल 15 बार विराट कोहली की टीम जीत दर्ज कर पायी। वहीं KKR ने 21 मैच जीते।

2025 के सीजन में दोनों टीमें दो बार टकराईं। पहले मैच में बेंगलुरु ने 7 विकेट से बाजी मारी थी। विराट कोहली उस जीत में 59 रन पर नाबाद रहे थे। उस हाफ सेंचुरी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे। दूसरा मैच बारिश में धुल गया था।

फैन्स को उम्मीद है कि इस बार विराट कोहली एक बार फिर KKR के खिलाफ हीरो साबित होंगे।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Back to top