CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Best South African Test Batsmen: कभी इन बैट्समैनों से थर्राते थे बॉलर

Best South African Test Batsmen: साउथ अफ्रीकी टीम 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती। इस टीम को पहला आईसीसी खिताब जीतने में समय जरूर लगा, लेकिन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हमेशा से खास रहे हैं। आइए जानते हैं मेहमान टीम के टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाजों के स्टैट्स…

जैक्स कालिस

कालिस वर्ल्ड के धुरंधर ऑलराउंडरों में शुमार हैं। ये इकलौते साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिसने टेस्ट में 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया। महज 20 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले कालिस ने दिसंबर 2013 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।

    टेस्ट में रन – 13289
    सेंचुरी – 45
    हाईस्कोर – 224
    एवरेज – 55.37

    टेस्ट में विकेट – 292
    बेस्ट बॉलिंग – 9/92
    एवरेज – 32.65।

    हाशिम अमला

    इसी साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अमला इस फॉर्मेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। इन्होंने अपने करियर में 124 टेस्ट खेले और कई मौकों पर मैच विनर साबित हुए।

    टेस्ट में रन – 9282
    सेंचुरी – 28
    हाईस्कोर – 311*

    ग्रीम स्मिथ

    साउथ अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान रहे। इनकी कप्तानी में प्रोटीज टीम ने 53 टेस्ट जीते।

    टेस्ट में रन – 9253
    सेंचुरी – 27
    हाई स्कोर – 277
    एवरेज – 48.70।

    Best South African Test Batsmen: एबी डिविलियर्स

    डिविलियर्स साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद और वर्सेटाइल क्रिकेटर्स में शुमार रहे। इन्होंने साल 2018 में क्रिकेट को अलविदा कहा था। डिविलियर्स साउथ अफ्रीका के बेस्ट विकेटकीपिंग बैट्समैन हैं। इन्होंने बैटिंग और कीपिंग दोनों से अपनी टीम को विनर बनाया।

    टेस्ट में रन – 8765
    सेंचुरी – 22
    हाई स्कोर – 278*
    एवरेज – 50.66।

    गैरी कर्स्टन

    टीम इंडिया को साल 2011 में वनडे का वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच कर्स्टन अपने टाइम में Best South African Test Batsmen रहे। इस फॉर्मेट में 7 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले ये पहले प्रोटीज क्रिकेटर रहे।

    टेस्ट में रन – 7289
    सेंचुरी – 21
    हाईस्कोर – 275
    एवरेज – 45.27।

    source of stats: cricinfo

    Avatar

    Monika Srivastava

    मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

    Back to top