विराट ने जड़ी 7th डबल सेंचुरी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैप्टन विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रहे पुणे टेस्ट में डबल सेंचुरी जमाई है। यह उनके करियर की 7वीं डबल सेंचुरी है और सभी बतौर कप्तान लगी हैं। टेस्ट कैप्टन के तौर पर इतने दोहरे शतक लगाने वाले वे वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के नाम था। यही नहीं , इंडिया के लिए सर्वाधिक 200+ टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे किया है। इन दोनों दिग्गजों के खाते में 6-6 डबल सेंचुरी हैं।

ऐसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

टीम को जीत दिलाते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में कैप्टन कोहली नंबर 1 इंडियन हैं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में वे महज दो कप्तानों से पीछे हैं।

जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तान ये रहे…

1 – ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)

  • साल 2003 से 2014 के बीच कप्तान संभाली।
  • 53 टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।
  • 61.56 के एवरेज से 4679 रन बनाए।
  • 16 सेंचुरी और 19 हाफ सेंचुरी लगाईं।
  • हाई स्कोर 259 रन का रहा।

2 – रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया)

  • साल 2004 से 2010 के बीच कप्तान रहे।
  • 48 टेस्ट मैचों में टीम को जीत दिलाई।
  • 59.12 के एवरेज से 4434 रन बनाए।
  • 14 सेंचुरी और 23 फिफ्टी लगाईं।
  • टॉप स्कोर 209 रन का रहा।

3- विराट कोहली (इंडिया)

  • साल 2015 से कप्तान हैं।
  • अबतक 29 मैचों में जीत दिला चुके हैं।
  • जीत में 60.36 के एवरेज से 2837 रन बनाए हैं।
  • 9 सेंचुरी और इतनी ही हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।
  • हाई स्कोर 235 रन का रहा है।

4 – क्लाइव लॉयड (वेस्ट इंडीज)

  • साल 1974 से 1984 के बीच कमान संभाली।
  • 36 मैचों में जीत दिलाई।
  • 60.69 के एवरेज सके 2792 रन बनाए।
  • 8 सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी लगाईं।
  • हाई स्कोर 242* रन का रहा।

5 – स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

  • साल 1999 से 2003 तक कैप्टैंसी संभाली।
  • 41 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।
  • विन में 55.34 के औसत से 2546 रन बनाए।
  • 11 शतक और 7 फिफ्टी शामिल रहीं।
  • टॉप स्कोर 157* का बनाया।

विदेशों में रहे सक्सेसफुल

विराट कोहली ने सिर्फ होम कंडीशन्स ही नहीं विदेशी मैदानों पर भी टीम को जीत दिलाई है। 29 में से 13 टेस्ट जीत घर से बाहर मिली हैं।
विदेशों में भी उन्होंने जमकर रन बनाए। बतौर कैप्टन उन्होंने घर से बाहर 53.44 के एवरेज से 2405 रन बनाए हैं। इसमें 10 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

बतौर कैप्टन घर से बाहर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी ये रहे…

  1. ग्रीम स्मिथ – 15
  2. विराट कोहली – 10
  3. क्लाइव लॉयड – 9
  4. एलन बॉर्डर – 8
  5. रिकी पॉन्टिंग – 8
  6. एलिस्टर कुक – 8
  7. स्टीव वॉ – 8।

[envira-gallery id="1099"]

Monika Srivastava
Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Articles: 147