CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Home » PBKS vs RR मैच: 222 रन बनाकर भी हार गई PBKS! RR ने 223 रन का टारगेट ऐसे किया चेज

PBKS vs RR मैच: 222 रन बनाकर भी हार गई PBKS! RR ने 223 रन का टारगेट ऐसे किया चेज

चंडीगढ़. 222 रन… आमतौर पर T20 में जीत की गारंटी माने जाते हैं। लेकिन इस मैच में पंजाब किंग्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन का टारगेट 4 गेंद पहले ही हासिल कर लिया—और मैच का फैसला पहले 6 ओवरों में ही हो गया था। 223 रन का टारगेट भी RR के बल्लेबाज़ों के सामने छोटा साबित हुआ। आखिर कहाँ हार गई PBKS? आइए समझते हैं पूरा PBKS vs RR मैच विश्लेषण।

PBKS vs RR मैच हाइलाइट्स

  • PBKS: 222/4 (20 ओवर)
  • RR: 228/4 (19.2 ओवर)
  • रिजल्ट: राजस्थान 6 विकेट से जीता
  • टर्निंग पॉइंट: पावरप्ले 84/1

क्या हुआ मैच में?

न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडयम में मेहमान टीम ने टॉस जीता। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने मेजबान टीम को पहले बैटिंग के लिए इन्वाइट किया।

राजस्थान के गेंदबाजों के लिए प्लान क्लियर था—पावरप्ले में कम रन देना। उन्होंने इसी प्लान को एग्जीक्यूट किया। पहले 6 ओवरों में पंजाब किंग्स ने कुल 65 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। जोफ्रा आर्चर ने विस्फोटक बैट्समैन प्रियांश आर्य को कुल 29 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

राजस्थान टीम के 5 गेंदबाजों में से चार ने अपनी इकॉनमी 11 रन प्रति ओवर से कम रखी। उन्हें विकेट तो अधिक नहीं मिले, लेकिन अधिक रन भी नहीं गए। इसी स्ट्रैटेजी की वजह से पंजाब किंग्स ने 11.10 के रन रेट से 222/4 रन का स्कोर खड़ा किया।

PBKS vs RR मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था?

राजस्थान की जीत में दो टर्निंग पॉइंट अहम रहे। पहला 0वाला बॉलिंग के दौरान देखने को मिला। पहला विकेट तीसरे ही ओवर में गंवाने वाले पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनोली ने मोर्चा संभाल लिया था। कॉनोली कुल 14 गेंदों में 3 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 30 रन बना चुके थे। लेकिन फिर मेहमान कप्तान ने यश राज पुंजा को उतारा।

पुंजा ने पहले कॉनोली को 8.2वें ओवर में आउट कर बढ़ती हुई साझेदारी को तोड़ा। फिर उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर 59 रन बना चुके प्रभसिमरन को पवेलियन की राह दिखाई। अगर ये दोनों बल्लेबाज अधिक देर क्रीज पर टिकते तो पंजाब का स्कोर 250 के पार पहुंच सकता था।

हालांकि मार्कस स्टॉयनिस ने कुल 22 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाकर पंजाब को 200+ के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन राजस्थान की दमदार बल्लेबाजी के आगे यह स्कोर छोटा पड़ गया।

कुल 6 ओवरों में पलटा मैच

राजस्थान की इनिंग के पहले 6 ओवरों ने पूरे मैच की टोन सेट की। एक ओर जहां पंजाब की टीम ने बैटिंग पावरप्ले में कुल 65 रन बनाए। वहीं राजस्थान के ओपनर्स ने 6 ओवरों में 84 रन बनाकर खुद को पंजाब से आगे कर दिया। यही 84 रन का पावरप्ले इस मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

हालांकि इस पावरप्ले में ओपनर वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी गिरा। लेकिन तब तक वे कुल 16 गेंदों में 43 रन बनाकर अपना काम कर चुके थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। उनकी इस शॉर्ट लेकिन फास्ट पारी में 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

जायसवाल ने भी 27 गेंदों में 51 रन बनाए। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल (36-3) और हरप्रीत ब्रार (4 ओवरों में 25 रन) को छोड़कर बाकी तीन गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। PBKS vs RR result में सबसे बड़ा फर्क पावरप्ले का रहा।

किस खिलाड़ी ने मैच पलटा?

राजस्थान रॉयल्स ने 14वें ओवर की लास्ट बॉल पर कप्तान रियान पराग का विकेट गंवाया। वे 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। डोनोवन फेरेरा एक छोर से मोर्चा संभाले रहे।

अब बारी थी बतौर सब्स्टीट्यूट उतरे इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे की। राजस्थान को लास्ट 6 ओवरों में 72 रन की दरकार थी। फेरेरा ने कुल 26 गेंदों में 6 चौके व 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 52 रन बनाए।

दूसरे छोर से दुबे भी आक्रामक रहे। उन्होंने अपना खाता अर्शदीप सिंह की बॉल पर चौका लगाकर खोला। अगले ओवर में दुबे ने लगातार गेंदों पर छक्का व चौका लगाया।

PBKS vs RR match 2026

दुबे की बैटिंग देख बॉलर येन्सन भी हैरान रह गए। अगली गेंद के लिए ओवर द विकेट बॉलिंग करने आए। लेकिन वाइड दे बैठे। अब जीत करीब लगने लगी थी। अंतिम 4 ओवरों में कुल 43 रन की दरकार थी।

दुबे ने 17वां ओवर संभल कर खेला और लगातार स्ट्राइक रोटेट करते रहे। 18वें ओवर में फेरेरा ने अर्शदीप को निशाना बनाया। ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका लगा। ओवर की लास्ट गेंद पर दुबे ने छक्का लगाया।

इस विस्फोटक पार्टनरशिप ने 4 गेंदें शेष रहते राजस्थान को जीत दिला दी। सिर्फ जीत ही नहीं, राजस्थान ने 228/4 का स्कोर बनाया। पंजाब को पहली हार का स्वाद चखाने वाले शुभम दुबे 12 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। RR chase 223 रन इस सीजन के सबसे बेहतरीन रन चेज में से एक है।

हार की सबसे बड़ी वजह?

यह हार पंजाब किंग्स के लिए शॉकिंग रही। T20 में 200+ स्कोर डिफेंड करना आसान माना जाता है, लेकिन PBKS के गेंदबाज़ इस दबाव को संभाल नहीं पाए। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पॉन्टिंग को घबराने की जरूरत नहीं है। इस मुकाबले ने पंजाब की कमजोर कड़ी बनते जा रहे उसके बॉलिंग अटैक की कमियां उजागर कीं।

यह कमजोरी अब किसी से छुपी नहीं है। पंजाब की टीम जीती जरूर, लेकिन उसके गेंदबाजों ने पिछली सात पारियों में से पांच में विपक्षी टीम को 200+ रन का स्कोर बनाने दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी पंजाब के बल्लेबाजों को 264 रन का लक्ष्य मिला था।

पंजाब के गेंदबाजों ने अब तक खेले 9 मैचों में कुल 36 विकेट झटके हैं। यही नहीं, हर विकेट के लिए उन्होंने 41.72 रन खर्च किए। यह आंकड़ा कोच पॉन्टिंग के लिए गौर करने वाला है।

उनका अहम गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बुरे फॉर्म से गुजर रहा है। उन्होंने पिछले 8 मैचों में 41.12 के औसत से कुल 8 विकेट लिए हैं। 2022 के सीजन के बाद से यह अर्शदीप की सबसे खराब परफॉर्मेंस है।

यदि पंजाब किंग्स इस सीजन के फाइनल तक पहुंचना चाहती है, तो अर्शदीप को हर हाल में लय दोबारा हासिल करनी होगी। अगर यही कमजोरी जारी रही, तो PBKS के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।

लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल जानने के लिए यहां क्लिक करें – IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

cricindianow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top