CricIndiaNow

क्रिकेट न्यूज से क्रिकेट रिकॉर्ड, मैच एनालिसिस, क्रिकेट क्विज और गॉसिप एक प्लेटफॉर्म पर।

Fastest 50 in IPL 2026: उर्विल पटेल का धमाका, 13 गेंदों में मचाया तूफान

चेन्नई. क्या आपने CSK vs LSG मैच देखा? अगर नहीं देखा तो आप एक बेहद सनसनीखेज इनिंग मिस कर गए। चेन्नई की पारी में 13 गेंदें Fastest 50 in IPL 2026 बना गईं। इस मैच से दर्शकों को कुछ खास उम्मीदें नहीं थीं। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के टॉप ऑर्डर ने कुछ ऐसा कमाल किया कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे एक्सपर्ट्स से लेकर अपने मोबाइल/टीवी से मैच देख रहे हर व्यक्ति के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकली – भई वाह! आइए, जानते हैं पूरी डीटेल्स।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई के सामने 204 रन की चुनौती रखी थी। यह जानना जरूरी है कि इस मैच से पहले तक चेन्नई 180+ रन के टारगेट को हासिल करने में जूझ रही थी। पिछले 14 मैचों में वे 180+ रन चेज में हारे थे। ओपनर संजू सैमसन ने कुल 14 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन चौथे ओवर में वे अपना विकेट गंवा बैठे। अब क्रीज पर आए उर्विल पटेल। फिर जो मैदान पर हुआ वह देख सभी दंग रह गए।

पारी का पांचवां ओवर डालने आए आवेश खान। पहली तीन बॉल कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने खेलीं। चौथी बॉल पर स्ट्राइक मिली उर्विल को। उन्होंने अपनी पावर दिखाते हुए लगातार तीन गेंदों पर छक्के जड़े। उनकी बल्लेबाजी देख उनके कप्तान भी हैरान रह गए। अगले ओवर में रितुराज ने तुरंत सिंगल लेकर स्ट्राइक फिर से उर्विल पटेल को थमा दी।

दिगवेश राठी के उस ओवर में उर्विल ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा। पहले दो छक्के खाने के बाद राठी ने बॉलिंग का एंगल भी बदला, लेकिन वे उर्विल के इरादे नहीं बदल पाए। जिस रफ्तार से वे रन बना रहे थे, ऐसा लगा कि वे युवराज सिंह के 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड (टी-20 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज) को तोड़ देंगे। लेकिन मोहम्मद शमी ने अगले ओवर में उनकी रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी।

शमी ने कुछ किफायती गेंदबाजी जरूर की, लेकिन वे उर्विल को 13 गेंदों में पचासा पूरा करने से नहीं रोक पाए। मेहसाना गुजरात के रहनेवाले उर्विल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्के लगाते हुए 65 रन बनाए। इस एक पारी ने चेन्नई की जीत की राह आसान कर दी। आइए, नजर डालते हैं आईपीएल की Fastest 50 पर।

Fastest 50 in IPL 2026 full list updated:

प्लेयरटीममैचबॉल
यशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्सबनाम KKR13
उर्विल पटेलचेन्नई सुपरकिंग्सबनाम LSG13
केएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाबबनाम DC14
पैट कमिंसकोलकाता नाइटराइडर्सबनाम MI14
रोमारियो शेपर्डरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबनाम CSK14
यूसुफ पठानकोलकाता नाइटराइडर्सबनाम SRH15
सुनील नरेनकोलकाता नाइटराइडर्सबनाम RCB15
निकोलस पूरनलखनऊ सुपरजायंट्सबनाम RCB15
जेक फ्रेजर-मैकगर्कदिल्ली कैपिटल्सबनाम SRH15
जेक फ्रेजर-मैकगर्कदिल्ली कैपिटल्सबनाम MI15
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्सबनाम CSK15
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्सबनाम RCB15
अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबादबनाम CSK15
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्सबनाम SRH15

तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

उर्विल पटेल ने सिर्फ आईपीएल की फास्टेस्ट 50 नहीं बनाई। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी सबसे तेज पचासा ठोका। अबतक यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। रैना ने 30 मई 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कुल 16 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

चेन्नई के लिए फास्टेस्ट 50 बनाने वाले बल्लेबाज ये रहे-

उर्विल पटेल – 13 बॉल
सुरेश रैना – 16 बॉल
मोइन अली – 19 बॉल
अजिंक्य रहाणे – 19 बॉल
डेवाल्ड डेविस – 19 बॉल

उर्विल पटेल की पारी के दम पर CSK ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया। इस जीत से चेन्नई की टीम IPL पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में शामिल हो गई। अपडेटेड टेबल जानने के लिए क्लिक करें।

धोनी के बल्ले से लगाई रिकॉर्ड फिफ्टी

Fastest 50 in IPL 2026 बनाने वाले उर्विल पटेल इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद थोड़े इमोशनल हो गए। उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद अपनी पॉकेट से एक पर्ची निकाली। उस पर लिखा था – “यह आपके लिए है पापा”।

गुजरात के मेहसाना के रहवासी उर्विल ने इस रिकॉर्ड की नींव रखी थी अपनी ट्रेनिंग के दौरान। उनके कोच प्रकाश पटानी के मुताबिक उर्विल एक दिन में 200 छक्के लगाने का अभ्यास करते थे। इसी अनुशासन और मेहनत के दम पर उन्होंने यह कारनामा किया।

यही नहीं, आईपीएल 2026 से पहले लेजेंड्री कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद उर्विल को स्पेशल बैट्स का सेट गिफ्ट किया था। धोनी के उसी खास बल्ले से उर्विल ने यह रिकॉर्ड बनाया।

Avatar

Monika Srivastava

मीडिया इंडस्ट्री में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाली मोनिका ने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेंडिंग क्रिकेट स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और रिकॉर्ड्स आधारित कंटेंट उनकी खास पहचान है। वे Dainik Bhaskar के डिजिटल स्पोर्ट्स सेक्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स कंटेंट की ग्रोथ और कंटेंट प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top