जयपुर. “वैभव सूर्यवंशी मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं।” यह कहना है सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में जो Vaibhav Sooryavanshi T20 world record बना, वह वाकई अद्भुत रहा। 15 साल के इस युवा ने विपक्षी कप्तान को भी अपना फैन बना लिया।
अप्रैल 2026 का आखिरी शनिवार शानदार रहा। पिछली कुछ पारियों में फेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने कुल 36 गेंदों में सेंचुरी ठोककर दिखाया कि उन्हें आउट करना कोई बच्चों का खेल नहीं।
यह आईपीएल इतिहास की तीसरी फास्टेस्ट सेंचुरी रही। सूर्यवंशी ने कुल 37 गेंदों में 5 चौके व 12 छक्के लगाते हुए 103 रन बनाए। बता दें, कि आईपीएल की फास्टेस्ट सेंचुरी में सेकंड स्पॉट पर भी वैभव का ही नाम है।
2025 के सीजन में उन्होंने कुल 35 गेंदों में शतक ठोका था। हालांकि, अभी तक आईपीएल की फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम है। गेल ने 2013 में कुल 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। लेकिन जिस अंदाज में सूर्यवंशी बैटिंग कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि गेल का यह रिकॉर्ड इसी सीजन में टूट सकता है।
आईपीएल इतिहास की टॉप 5 फास्टेस्ट सेंचुरी ये रहीं-
- क्रिस गेल – 30 बॉल
- वैभव सूर्यवंशी – 35 बॉल
- वैभव सूर्यवंशी – 36 बॉल
- यूसुफ पठान – 37 बॉल
- हेनरिक क्लासेन – 37 बॉल
Vaibhav Sooryavanshi T20 world record: 15 साल की उम्र में 1000 रन का रिकॉर्ड
क्या वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी सिर्फ अपनी रफ्तार की वजह से खास थी? जरा रुकिए जनाब, असली वर्ल्ड रिकॉर्ड राजस्थान की इनिंग के छठवें ओवर की चौथी बॉल पर ही बन गया था।
साकिब हुसैन की उस बॉल पर छक्का लगाकर सूर्यवंशी ने हाफ सेंचुरी पूरी की थी। यही नहीं, उस सिक्स के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा भी पूरा किया।
करियर की महज 26वीं इनिंग में एक हजारी बनने वाले वे वर्ल्ड के यंगेस्ट क्रिकेटर बन गए। यही नहीं, 15 साल की उम्र में 1000 टी-20 रन बनाने वाले वे वर्ल्ड के इकलौते बल्लेबाज हैं।
19 या उससे कम उम्र में 1000 रन बनाने वाले बैट्समैन ये रहे –
- एलजी प्रिटॉरियस – साउथ अफ्रीका
- रहमानुल्लाह गुरबाज – अफगानिस्तान
- इशान किशन – इंडिया
- मीत भावसार – कुवैत
- तिलक वर्मा – इंडिया
- एल ब्रूस – जिब्राल्टर
- वैभव सूर्यवंशी – इंडिया
- डी ब्रेविस – साउथ अफ्रीका
- रियान पराग – इंडिया
- संजू सैमसन – इंडिया
इन बल्लेबाजों में सूर्यवंशी को छोड़कर सभी ने 19 की उम्र में 1000 रन पूरे किए।

लगाया सेंचुरी का चौका
राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच में सूर्यवंशी ने टी-20 करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। टी-20 के इतिहास में बतौर टीनेजर 4 सेंचुरी लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए।
सर्वाधिक टी-20 सेंचुरी लगाने वाले टॉप 3 टीनेजर ये रहे-
- वैभव सूर्यवंशी – 4
- जी मैकॉन (फ्रांस) – 2
- आयुष महात्रे (इंडिया) – 2
1000 रन पूरे करने वाले सेकंड फास्टेस्ट इंडियन
वैभव सूर्यवंशी का तीसरा रिकॉर्ड रहा टी-20 में 1000 रन बनाने वाला सेकंड फास्टेस्ट इंडियन। वे देवदत्त पड्डिकल द्वारा 31 अक्टूबर 2020 को बनाए 25 इनिंग में 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज एक इनिंग से चूक गए।
टी-20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज के नाम है। हॉज ने 9 जुलाई 2006 को यह कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने करियर की कुल 23वीं इनिंग में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था।
सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बैट्समैन ये रहे-
- ब्रेड हॉज (ऑस्ट्रेलिया) – 23 इनिंग
- शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 23 इनिंग
- मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) – 24 इनिंग
- एस डेविजि (चेक गणराज्य) – 24 इनिंग
- देवदत्त पड्डिकल (इंडिया) – 25 इनिंग
- के काडोवाकी फ्लेमिंग (जापान) – 25 इनिंग
- फिल ह्यूग्स (ऑस्ट्रेलिया) – 26 इनिंग
- मोहम्मद वसीम (यूएई) – 26 इनिंग
- वैभव सूर्यवंशी (इंडिया) – 26 इनिंग
IPL में फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड
सूर्यवंशी ने सेंचुरी पूरी करने से पहले महज 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। आईपीएल के एक ही सीजन में तीन बार 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले यह रिकॉर्ड डेल्ही कैपिटल्स के जेक फ्रेजर मैकगर्क के नाम था। उन्होंने 2024 के सीजन में दो बार 15 गेंदों में 50 बनाने का कारनामा किया था।
आईपीएल में फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 11 मई 2023 को राजस्थान बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स मैच में कुल 13 गेंदों में पचासा लगाया था।
सूर्यवंशी का अगर यही फॉर्म जारी रही, तो IPL इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड भी ज्यादा दूर नहीं हैं।
